scriptहम भाग्यशाली हैं, जो अयोध्या राम मंदिर फैसले के साक्षी बने: सीएम योगी | CM Yogi Adityanath Over Ayodhya Ram Mandir Decision | Patrika News
मथुरा

हम भाग्यशाली हैं, जो अयोध्या राम मंदिर फैसले के साक्षी बने: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 500 वर्षों की समस्या जो शांति व सौहार्द के लिए चुनौती बनी हुई थी उसे लोकतंत्र व न्यायपालिका की ताकत ने मात्र 45 मिनट में हल कर दिया।

मथुराNov 28, 2019 / 07:40 pm

अमित शर्मा

हम भाग्यशाली हैं, जो अयोध्या राम मंदिर फैसले के साक्षी बने: सीएम योगी

हम भाग्यशाली हैं, जो अयोध्या राम मंदिर फैसले के साक्षी बने: सीएम योगी

मथुरा। गुरुवार को वृंदावन आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्षय पात्र से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदा कर सुनरख मार्ग स्थित भक्ति वेदांत मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मंदिर में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने यज्ञ में 11 आहुतियां दीं। 150 वेदगपाठी विप्र बालकों के स्वस्तिवाचन के बीच वो भक्ति वेदांत मंदिर पहुंचे।
यह भी पढ़ें

अक्षय पात्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों को परोसा भोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुग्धाभिषेक किया। मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा पंडाल में पहुंचे। जहां उन्होंने अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया। व्यासपीठ पर विराजमान डॉ रामकमलदास वेदांती ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के आवास पर हुआ नवनिवयुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन को जो फल प्राप्त हुआ है, उससे हर भारतवासी व रामभक्त अपने आप को भाग्यशाली मानता है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे सामने ही इस संघर्ष का फल भी मिला। 500 वर्षों की समस्या जो शांति व सौहार्द के लिए चुनौती बनी हुई थी उसे लोकतंत्र व न्यायपालिका की ताकत ने मात्र 45 मिनट में हल कर दिया। यह लोकतंत्र की असली ताकत है।

Home / Mathura / हम भाग्यशाली हैं, जो अयोध्या राम मंदिर फैसले के साक्षी बने: सीएम योगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो