मथुरा

थाने में सिपाही ने काटी हाथ की नस, थानाध्यक्ष और मुंशी पर लगाए गंभीर आरोप

रिंकू उत्तर प्रदेश पुलिस में 2018 बैच का सिपाही है। उसकी पोस्टिंग गोवर्धन थाने में चल रही है। उसका और मुंशी के बीच की बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मथुराJul 15, 2021 / 03:19 pm

Rahul Chauhan

मथुरा। थानाध्यक्ष और मुंशी के उत्पीड़न से परेशान सिपाही ने हाथ की नसों को काट आत्महत्या का प्रयास किया। दरअसल, मामला मथुरा के थाना गोवर्धन का है। जहां थाना परिसर में ही एक सिपाही ने अपने हाथ की नस काट ली। सिपाही के हाथ से खून निकलता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिपाही को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिपाही का उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित सिपाही ने थानाध्यक्ष सहित कई विभागीय कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें

चामुंडा मंदिर में साध्वी की दुपट्‌टे से गला घोंटकर हत्या, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

बेहोशी की हालात में सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही ने थानाध्यक्ष के साथ साथ एक मुंशी व हमराह पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए हैं। सिपाही और मुंशी के बीच हुई वार्तालाप का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुंशी सिपाही से नौकरी न करने की लिखकर देने की बात कर रहा है। जानकारी के अनुसार रिंकू पुत्र राणा सिंह 2018 बेच के उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है। उसकी पोस्टिंग गोवर्धन थाने में चल रही है।
यह भी पढ़ें

मोदी ने थपथपायी योगी की पीठ, हर-हर महादेव के उद्घोष से चुनावी अभियान का किया आगाज

बुधवार की देर शाम क़रीब 7 बजे सिपाही रिंकू ने विभागीय उत्तपीड़न के चलते प्राइवेट आवास में हाथ की नस काट कर आत्म हत्या का असफल प्रयास किया। सिपाही रिंकू ने इसके पीछे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मुंशी पंकज यादव, हमराह विजेंद्र सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार करना बताया है। सिपाही और मुंशी के बीच वार्तालाप का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुंशी सिपाही रिंकू से नौकरी न करने की लिख देने जैसी बात कर रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सिपाही को बेहोशी की हालात में मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके हालात चिंता जनक बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.