scriptबालाजी जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिया से टकराई | Delhi Bus Accident At Yamuna Express Way Many Injured | Patrika News
मथुरा

बालाजी जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिया से टकराई

यमुना एक्सप्रेस वे पर एसी बस पलटने से मची अफरातफरी, पुलिया से टकरा गई थी बस

मथुराJan 15, 2019 / 03:36 pm

अभिषेक सक्सेना

bus accident

accident

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए प्राइवेट एसी बस दिल्ली से लोगों को बालाजी लेकर जा रही थी। इस बस में 80 लोग सवार थे। मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के पास थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 84 के समीप अनियंत्रित होने से बस अंडरपास की पुलिया में टकरा गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे और घायलों की मदद की। सभी यात्री बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
बिहार के थे लोग
बताया गया है कि बस को बागपत निवासी चालक मोनू चला रहा था। अचानक बस के पहिए टूट कर निकले और बस पलट गई। हादसे में करीब 30 सवारियां घायल हो गई। पांच सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल बिहार के हैं, लेकिन मौजूदा समय में सभी दिल्ली के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले हैं। अधिकांश घायल यात्री एक्सप्रेस वे से ही दिल्ली निकल गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दी मदद
तड़के हुए हादसे की सूचना जब लोगों ने पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मियों को दी तो फौरन पुलिस एक्शन में आई और राहत बचाव के लिए गाड़ियां पहुंच गईं। पुलिस ने गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ी में खचाचक सवारियां भी इस बात को लेकर पुलिस तस्दीक कर रही है। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस फिर भी मामले की छानबीन कर रही है।

Home / Mathura / बालाजी जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिया से टकराई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो