2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में निर्मित कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं: डीएम

जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन पंजीकरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया।उन्होंने कोविड वेक्सीन की किसी भी प्रकार से कमी न होने देने के निर्देश दिए। वेक्सीेनेशन के लिए आने वाले व्यक्तियों को लोगों को भी प्रेरित करने को कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Apr 2021, 1:49 PM IST

Vaccination in chhattisgarh

COVID Vaccination: छत्तीसगढ़ में 18+ आयुवर्ग वालों का टीकाकरण का इंतजार बढ़ा

पत्रिका न्यूूज नेटवर्क

मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में कोविड 19 महामारी से जन सामान्य की समुचित सुरक्षा एवं बचाव के लिए 11 से 14 अप्रैल 2021 तक चार दिवसीय विशेष टीका अभियान चलाया जा रहा है। शासन द्वारा उत्तर प्रदेश में यह अभियान विशेष टीका उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से समन्वय स्थापित करके आम नागरिकों को अधिक से अधिक कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहर वाराणसी में खतरनाक साबित हो रही, सामने आ रहे डराने वाले आंकड़े

दरअसल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पुलिस लाईन एवं जिला अस्पताल में स्थापित कोविड-19 वैक्सीनेशन पंजीकरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, ऑब्जर्वेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया और कोविड वेक्सीन को सुरक्षित रखने वाली व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में कोविड वेक्सीन की किसी भी प्रकार से कमी न होने दें और वेक्सीेनेशन के लिए आने वाले व्यक्तियों को अपने परिवार के सदस्यों एवं समाज के अन्य लोगों को भी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड टीकाकरण के प्रथम दिवस में 5079 तथा द्वितीय दिवस में 6598 व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अपने देश में विकसित की गई कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा अधिकारिक रूप से अभी तक इसका कोई दुष्प्रभाव प्रकाश में नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज में बद से बदतर कोरोना के हालात, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने यूपी सरकार को लिखी चिट्ठी, फिर लग सकता है लॉकडाउन

जिलाधिकारी ने सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्व नागरिकों, धर्मगुरूओं का आहवान किया कि कोविड वैक्सीनेशन के प्रति समाज में फैली अनावश्यक भ्रांतियों को दूर करने में प्रशासन का सहायोग करें और राष्ट्रीय एवं मानवीय हित के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सामान्य को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि 16 जनवरी से अब तक 12 अप्रैल 2021 को मथुरा जनपद में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश