scriptअनदेखी पर उग्र हुए किसान, अधिकारियों को बनाया बंधक | Officers made hostages by Farmers | Patrika News
मथुरा

अनदेखी पर उग्र हुए किसान, अधिकारियों को बनाया बंधक

-राजीव भवन पर ताला डालकर किया प्रदर्शन

मथुराJun 27, 2019 / 09:43 pm

अमित शर्मा

Protest

अनदेखी पर उग्र हुए किसान, अधिकारियों को बनाया बंधक

मथुरा। अधिकारियों की टलमटोल वाली नीति से आहत किसानों ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। विकास भवन पर ताला डाल कर उग्र किसानों ने अधिकारियों को बंधक बना लिया। यह पहला मौका नहीं है कि किसानों ने इस तरह का आंदोलन किया। इससे पहले भी किसान किसान दिवस जैसे आयोजनों में अधिकारियों को बंधक बनाते रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यशैली में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसे किसान अपनी उपेक्षा और अनदेखी के तौर पर देख रहे हैं। यह बात गुरूवार को भी किसानों अधिकारियों से वार्ता के दौरान कही।
यह भी पढ़ें

किसानों का तहसील प्रशासन पर फूटा गुस्सा, तीन कर्मचारियों को लाठी मारकर किया घायल, देखें वीडियो



लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई न होने और संबंधित विभागों द्वारा की जा रही लगातार टालमटोल से आजिज आये किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजीव भवन पहुंचकर भवन के गेट पर ताला लगा दिया। एनजीटी में पेशी पर गए होने के कारण डीएम की अनुपलब्धता के चलते सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे किसानों ने उन्हें बताया कि पिछले एक वर्ष से हमारी समस्याएं को अनदेखा किया जा रहा है। अधिकारी किसानों की समस्यों को सुन ही नहीं रहे हैं। कई बार प्रशासन को ज्ञापनों के रूप में लिखित में अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद आज तक उन पर कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी है अतः हमें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि आज प्रदेशव्यापी आंदोलन के चलते मथुरा की पांचों तहसील पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक हमें उचित आश्वासन नहीं मिलता है तब तक यह धरना जारी रहेगा। किसानों की प्रमुख मांगों में सिंचाई के लिए पानी का उपलब्ध नहीं हो रहा। आवारा गोवंश से उनकी फसल को काफी नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें

बेटे की गुंडई पर सवाल पूछा तो भाजपा विधायक ने खोया आपा, देखें वीडियो



प्रशासन द्वारा उनकी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाना। किसान त्रस्त है सरकार और अधिकारियों की नींद टूटने तक आंदोलन जारी रहेगा। सैकड़ों की संख्या में किसान अपना हुक्का लेकर विकास भवन के मेन गेट पर बैठ गए। करीब दो बजे जाकर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार से किसान वार्ता को राजी हुए। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट को किसानों द्वारा नहरों में पानी, बिजली की आपूर्ति, किसान सम्मान योजना से बंचित किसानों को 2000 हजार की आर्थिक मदद के चेक दिलवाने, आवारा गौवंश की समस्या आदि मांगों को ज्ञापन दिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक सुनिश्चित कराकर निस्तारण करवाने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।

यह भी पढ़ें

घाटा पड़ा तो दोस्त का ही कर लिया अपहरण, फिरौती न मिलने पर उतार दिया मौत के घाट



इस अवसर पर बलदेव ब्लाक प्रमुख राजपाल भ्रंगर, अजय सरपंच, सिकंदर सिंह, यतेंद्र सिकरवार, मीना ठाकुर, मीना चैधरी, मनीष सिकरवार, विक्की मधुर, धरमेंद्र प्रधान, विवेक देशवार, प्रेमपाल तोमर, रविकांत पराशर, अंजना देवी, चंदा देवी, हेमा देवी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो