5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद आक्रोश, सपा कार्यकर्ताओं का धरना

सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Dec 2019, 3:57 PM IST

उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद आक्रोश, सपा कार्यकर्ताओं का धरना

उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद आक्रोश, सपा कार्यकर्ताओं का धरना

मथुरा। उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उन्नाव कांड के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सपा नेता

यहां बैठे धरने पर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठे हैं। अखिलेश यादव के साथ उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी धरने पर बैठे हैं। अखिलेश यादव के आह्वान पर मथुरा जिले में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जा रहा है, साथ ही योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। धरने के संबंध में जानकारी देते हुए सपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है। आए दिन बलात्कार, हत्या, लूट जैसी वारदातें सामने आ रही हैं ऐसे में योगी सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार संवेदनहीन हो गयी है।

यह भी पढ़ें- शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम से जाना जाएगा जवाहर बाग: श्रीकांत शर्मा

बलात्कारी को हॉस्पिटल, पीड़िता को मिलती है जेल

प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस सरकार में अंधेरगर्दी मची हुई है। रेप पीड़िता जेल में होती है और बलात्कारी हॉस्पिटल में होता है। प्रदेश की जनता अखिलेश को चाहती है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश