5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम से जाना जाएगा जवाहर बाग: श्रीकांत शर्मा

जवाहर बाग में चल रहा निर्माण कार्य फरवरी माह तक पूर्ण हो जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Dec 2019, 2:33 PM IST

शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम से जाना जाएगा जवाहर बाग: श्रीकांत शर्मा

शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम से जाना जाएगा जवाहर बाग: श्रीकांत शर्मा

मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जवाहर बाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। जवाहर बाग को खाली कराने में अपना बलिदान दे चुके मुकुल द्विवेदी के नाम पर इस बाग का नाम रखा जाएगा। जवाहर बाग में चल रहा निर्माण कार्य फरवरी माह तक पूर्ण हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में हुई दरिंदगी के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

बेहद खूबसूरत होगा पार्क

2 जून 2016 में हुई जवाहर बाग हिंसा में शहीद हुए संतोष यादव और मुकुल द्विवेदी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जवाहर बाग का नाम जुबान पर आते ही इन दो वीरों की याद आ जाती है। शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जवाहर बाग में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें- मथुरा रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, देखें वीडियो

मीडिया से रूबरू होते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार इसे बेहद खूबसूरत स्थान बनाना चाहती है। जिससे यहां लोग आकर अपनी सेहत का ध्यान रख सकें मॉर्निंग वॉक से लेकर यहां ओपन जिम की भी व्यवस्था की जा रही है। लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके और इस पार्क का नाम यहां शहीद हुए मुकुल द्विवेदी के नाम से रखा जाना चाहिए जिसका प्रस्ताव उन्होंने सरकार को भेज दिया है। जवाहर बाग को रामवृक्ष यादव से खाली कराते वक्त मुकुल द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी गई थी और मुकुल द्विवेदी की हत्या के बाद ही यह पार्क रामवृक्ष यादव से खाली कराया जा सका था। इस बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। फरवरी माह तक इस कार्य को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश