script10 किलो चांदी लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार | police arrested two crooks for robber case | Patrika News
मथुरा

10 किलो चांदी लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

बदमाशों ने चार जनवरी को बिसावर के व्यापारी से 10 किलो चांदी लूट ली थी।

मथुराJan 14, 2018 / 04:39 pm

मुकेश कुमार

robbers arrested

police

मथुरा। सैन्य क्षेत्र में बीती चार जनवरी को हुई तीन लाख रुपए के घुंघरू लूटकांड में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट के 10 किलो चांदी के घुंघुरू, दो तमंचे, छह कारतूस, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल की बरामद की है।
ये भी पढ़ें- पति को दोस्त बना बढ़ाई जान-पहचान, फिर एक दिन कमरे में अकेला पाकर महिला से किया रेप

बदमाशों के पास से लूट का माल बरामद
आगरा-मथुरा रोड स्थित सैन्य इलाके ईगल ग्राउंड के पास बिसावर के चांदी कारीगर से बदमाश तीन लाख रुपए के चांदी के घुंघरू लूटकर फरार हो गए थे। बिसावर का चांदी कारीगर जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र धीरेंद्र कुमार घुंघरूं की सप्लाई देने के लिए हाथरस से मथुरा के चोक बाजार आ रहा था। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने तीन आरोपियों में से मुकुल चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी आनंद वन, अमन उर्फ सुनील पुत्र राजवीर निवासी नगला धोकला थाना सादाबाद को गिरफ्तार किया है। जबकि कलुआ पुत्र महावीर निवासी विसावर सादाबाद भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 10 किलो चांदी, दो तमंचा, दो मोबाइल बरामद किए हैं। अभियुक्त कलुआ पर थाना सादाबाद व थाना बलदेव में लूट के कई मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें- मनचलों से परेशान छात्राओं ने प्रैक्टिकल छोड़ा, एसपी सिटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोली पुलिस की पोल

एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया इनाम
एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि चार जनवरी को व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी। पुलिस टीम ने घटना की खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस सफलता पर एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम दिया गया है।

Home / Mathura / 10 किलो चांदी लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो