8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अपराधी पर पुलिस ने घोषित किया इनाम, जानिए क्राइम रिकॉर्ड

  एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने गोवर्धन थाना प्रभारी राकेश पांडे के ऊपर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Jun 2019, 5:48 PM IST

Crooks

इस अपराधी पर पुलिस ने घोषित किया इनाम, जानिए क्राइम रिकॉर्ड

मथुरा। 14 जून को थाना गोवर्धन क्षेत्र में गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सहित चार लोग फरार हैं। 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय पर महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

ये था मामला

बता दें कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के आन्यौर में 14 जून को पत्रकार के भाई और प्रॉपर्टी डीलर की नामजद लोगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी इत्मिनान से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया वहीं अभी तक मुख्य आरोपी दुर्गपाल सहित चार लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन आरोपियों का अभी तक पता नहीं चला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने गोवर्धन थाना प्रभारी राकेश पांडे के ऊपर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों पर डीएम ने जताई चिंता

चौथ न देने पर की गई हत्या

आरोपियों ने इस घटना को अंजाम केवल इसलिए दिया कि पत्रकार के भाइयों और प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें चौथ वसूली का पैसा देने से साफ साफ मना कर दिया था। इसी बात से क्षुब्ध हो कर आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर झम्मन चौधरी को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें- एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़े, तनाव, फोर्स तैनात

25 हजार का इनाम घोषित

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी दुर्ग पाल के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।