8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला मुख्यालय पर महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट। पिटाई लगाने वाली महिलाओं ने हत्या का लगाया आरोप।
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jun 18, 2019

Fighting

जिला मुख्यालय पर महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

आगरा। कलक्ट्रेट में एसएसपी दफ्तर के बाहर महिलाओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। 8-10 महिलाओं ने मिलकर दो महिलाओं की चप्पलों से पिटाई लगाई। पिटाईलगाने वाली महिलाओं का आरोप है कि इस महिला ने उनके बेटे की हत्या की है।

क्या है मामला

मामला थाना शाहगंज इलाके का है। बीते दिनों खेरिया मोड़ चौकी के पीछे एक युवक की हत्या की गई थी। मृतक युवक के परिजन कलक्ट्रेट आए हुए थे। इसी दौरान हत्यारोपी की मां और एक महिला उन्हें कलक्ट्रेट में दिखी। फिर क्या था। मृतक के परिवार की 8-10 महिलाएं इत्रित हो गईं और उन्होंने आरोपी की मां और एक अन्य महिला की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई लगा दी।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों पर डीएम ने जताई चिंता

मृतक के पिता अफरोज ने बताया कि मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में साहिल ने तीन-चार साथियों के साथ मिल कर उसके बेटे की हत्य़ा कर दी। आरोप है कि इश हत्या में साहिल की मां भी शामिल थी। जिसे भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया है। जिसे कलक्ट्रेट में देख मृतक के परिजन भड़क गए।