scriptRam Nath Kovind Visit : राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किए बांके बिहारी के दर्शन, आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं का हाल जाना | President Ram Nath Kovind visited Banke Bihari with family | Patrika News

Ram Nath Kovind Visit : राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किए बांके बिहारी के दर्शन, आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं का हाल जाना

locationमथुराPublished: Jun 27, 2022 12:48:41 pm

Submitted by:

lokesh verma

President Ram Nath Kovind Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले परिवार के साथ वृंदावन का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया। साथ ही आश्रय सदन में रह रही निराश्रित महिलाओं से भी मुलाकात की।

president-ram-nath-kovind-visited-banke-bihari-with-family.jpg

Ram Nath Kovind Visit : राष्ट्रपति ने परिवार के साथ किए बांके बिहारी के दर्शन, आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं का हाल जाना।

President Ram Nath Kovind Vrindavan Visit : भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कार्यकाल के आखिरी दौरे पर आज परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे। जहां हेलीपैड पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया। इसके बाद वह कार के माध्यम से श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया। यहां करीब करीब आधा घंटा रुक कर उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचा। जहां उन्होंने निराश्रित महिलाओं से उनका दर्द साझा किया। इसके बाद वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए।
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ वायुसेना के हेलीकॉप्टर से एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को वृंदावन पहुंचे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहले से ही प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ तमाम नेता और विधायक मौजूद थे। हेलीपैड पर उतरते ही राष्ट्रपति का सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भगवान बांके बिहारी मंदिर पर सुबह 10:15 बजे पहुंचे और उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रपति करीब आधा घंटे भगवान बांके बिहारी के मंदिर में ही रुके और विधि विधान से पूजा अर्चना की।
यह भी पढ़ें – आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक : पीएम मोदी

सोशल डिस्टेंस के साथ निराश्रित महिलाओं से की मुलाकात

बांके बिहारी मंदिर में पूजा करने के बाद राष्ट्रपति की कारों का काफिला कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचा। जहां उन्होंने निराश्रित महिलाओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कोविड-19 का पालन करते हुए सभी माताएं सोशल डिस्टेंस के साथ राष्ट्रपति से मिलने के लिए आईं। इस दौरान राष्ट्रपति ने हस्त निर्मित वस्तुओं का भी निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

दूसरी बार पहुंचे वृंदावन

विधवा माताओं से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति कार से सीधे हेलीपैड पर पहुंचे और वायुसेना के हेलीकॉप्टर से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता देंगे राष्ट्रपति अपने कार्यकाल को पूरा करने से पहले भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए दूसरी बार वृंदावन आए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो