मथुरा की किसान महापंचायत में 'कृषि बिल' को लेकर 'तड़का' लगाएंगी प्रियंका गांधी, प्रशासन की बढ़ी परेशानी
— मंगलवार को कृषि बिल को लेकर किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, तैयारियों में जुटे रहे कांग्रेसी।

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा. कृषि कानून के खिलाफ कान्हा की नगरी में मंगलवार को आ रहीं प्रियंका गांधी 'कृषि बिल' को लेकर 'तड़का' लगाएंगी। किसानों की महापंचायत में कृषि बिल का विरोध होना लाजमी है क्योंकि कांग्रेसी पहले से ही कृषि बिल का विरोध करते आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें—
कान्हा की नगरी में 'मंगल' वार को प्रवेश करेंगी राज्यपाल, फिर दो दिन तक होगी राधे—राधे
प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पाली खेड़ा के ग्राउंड पर पहुंचेंगी और यहां सभा को संबोधित करेंगी। इस सभा मे करीब 25000 लोगो के पहुंचने की संभावना है। जिंसके लिए कांग्रेस नेता गांव—गांव जाकर लोगों से प्रियंका की सभा मे पहुंचने की अपील कर रहे हैं। प्रियंका यहां पर एक किसानों की सभा को संबोधित करने के बाद वृंदावन के बाँके बिहारी मंदिर पहुंचेंगी और भगवान बाँके बिहारी का आशीर्वाद लेंगी। पार्षद तिलकवीर ने बताया कि किसान पंचायत में प्रियंका किसानों के आंदोलन के अलावा मुद्दे कृषि कानूनों बिल महँगाई, महिलाओं के शोषण के साथ ही प्रदेश और देश की कानून व्यवस्था पर भी बात करेंगी। उनका पूरा कार्यक्रम तैयार हो चुका है। पंचायत में प्रियंका के साथ काँग्रेस नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहेंगे। इसके चलते जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।
अब पाइए अपने शहर ( Mathura News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज