scriptप्रापर्टी डीलर का 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार | Property dealer Murder Accused arrested | Patrika News
मथुरा

प्रापर्टी डीलर का 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-हत्यारोपी दुर्गपाल का एक साथ इस दौरान भाग ने में सफल रहा -पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

मथुराJun 28, 2019 / 07:21 pm

अमित शर्मा

Property Dealer

प्रापर्टी डीलर का 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड में गिरफ्तार

मथुरा। थाना प्रापर्टी डीलर झम्मन चैधरी की हत्या में वाछिंत चल रहे 25 हजार के इनामी हत्यारोपी दुर्गपाल सिंह पुत्र टीकम सिंह निवासी अन्यौर थाना गोवर्धन को सुबह करीब साढे चार बजे थाना गोवर्धन पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरफ्तार किये गये इनामी हत्यारोपी के पैर में भी गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें
विनोद कुमार जैसा होना चाहिए हर गांव का प्रधान, बढ़ जाएगी भारत की शान


गांव आन्यौर निवासी आरोपी दुर्गपाल ने 14 जून को मथुरा निवासी झम्मन चैधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से दुर्गपाल फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें

अनदेखी पर उग्र हुए किसान, अधिकारियों को बनाया बंधक



एसएसपी शलभ माथुर ने इस घटना को पुलिस के लिए चुनौती के तौर पर लिया। गिरफ्तार के लिए तीन टीमें गठित कर दीं। गोवर्धन बाइपास से आन्यौर गांव की ओर जा रहा है यह सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने जैसे ही बदमाषों की घेराबंदी की बदमाषों ने पुलिस पर फायर कर दिया। मुठभेड में बदमाष से एक बंदूक और बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ें

किसानों का तहसील प्रशासन पर फूटा गुस्सा, तीन कर्मचारियों को लाठी मारकर किया घायल, देखें वीडियो



थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी व एसओजी प्रभारी संजीव चैधरी ने पीछा किया तो बम्बा बाइपास के समीप दुर्गपाल ने खुद को घिरता देखा पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दुर्गपाल घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। घायल आरोपी दुर्गपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Mathura / प्रापर्टी डीलर का 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो