मथुरा

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किए बांके बिहारी जी के दर्शन

जब उनसे महाराष्ट्र में हो रही उठा पटक के बारे में सवाल किया तो मीडिया के सवालों से बचते नजर आये।

मथुराNov 27, 2019 / 04:28 pm

अमित शर्मा

,

मथुरा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को वृन्दावन पहुंचे। कलराज मिश्र ने यहां ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए।
यह भी पढ़ें

छुट्टी से वापस ड्यूटी लौट रहे सेना के जवान की सड़क हादसे के दौरान मौत

महाराष्ट्र पर चुप्पी

दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह ठाकुर बांके बिहारी जी की शरण में आते हैं। यहां दर्शन कर उन्हें सुकून मिलता है। वह राज्यपाल बनने से पहले भी ठाकुर जी की शरण में आते रहे हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, ठाकुर जी की ही कृपा है। वहीं जब उनसे महाराष्ट्र में हो रही उठा पटक के बारे में सवाल किया तो मीडिया के सवालों से बचते नजर आये।
यह भी पढ़ें

नगर निगम की सीमा विस्तार के विरोध में कोर्ट जाएंगे ग्रामीण

Home / Mathura / राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किए बांके बिहारी जी के दर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.