scriptमाफिया मुख्तार अंसारी का बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर | Mafia Mukhtar Ansari's political journey started from Banaras Hindu Un | Patrika News
मऊ

माफिया मुख्तार अंसारी का बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

उसरी चट्टी हत्याकांड से चर्चा में आए मुख्तार अंसारी का राजनीतिक सफर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में ही शुरू हो चुका था। सबसे पहले मुख्तार अंसारी 1996 में मऊ सदर सीट से विधायक चुना गया।

मऊMar 29, 2024 / 12:05 am

Abhishek Singh

mukhtar_ansari_death.jpg

मुख्तार अंसारी का बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसके पहले मुख्तार अंसारी अपने बैरक में बेहोश पाए गए थे। पिछले दिनों उन्होंने धीमा जहर देने का आरोप जेल प्रशासन पर लगाया था। इसके बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे थे। 30 जून 1963 को जन्मे मुख्तार अंसारी को 2 बार उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

मखनू सिंह गैंग से जुड़कर चर्चा में आया था मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी सबसे पहले मखनू सिंह गैंग का सदस्य बना। इस गैंग की मुठभेड़ लगातार साहिब सिंह गैंग के साथ होती रहती थी। गैंग वार की यह लड़ाई कोयला खदानों पर बर्चस्व,रेलवे में ठेकेदारी, सड़क निर्माण में ठेकेदारी इत्यादि को लेकर होती थी। बाद में इसमें हत्या और अपहरण भी शामिल हो गया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर
उसरी चट्टी हत्याकांड से चर्चा में आए मुख्तार अंसारी का राजनीतिक सफर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में ही शुरू हो चुका था। सबसे पहले मुख्तार अंसारी 1996 में मऊ सदर सीट से विधायक चुना गया। उसके बाद 2002,2007,2012,और 2017 में लगातार पांच बार विधायक रहा। 2022 में उसका पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सदर से विधायक है। वर्तमान में मुख्तार अंसारी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से जुड़ा हुआ था।
उसरी चट्टी हत्याकांड और मऊ में मन्ना सिंह हत्याकांड से चर्चा में आए मुख्तार अंसारी 2008 से जेल में बन्द था।

Home / Mau / माफिया मुख्तार अंसारी का बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो