25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut में 7 और जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 32

Highlights - मेरठ मंडल में पॉजिटिव जमातियों की संख्या 27- मवाना थाना क्षेत्रों से पकड़े गए थे सभी सातों जमाती- मवाना का 5 किमी का पूरा इलाका सील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Apr 2020, 10:19 AM IST

Corona : एक दिन में लिए 72 सैंपल, 124 की रिपोर्ट आना बाकी

Corona : एक दिन में लिए 72 सैंपल, 124 की रिपोर्ट आना बाकी

मेरठ. मेरठ में सात जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 32 हो चुकी है। जबकि अभी भी करीब 250 जमातियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल इन सभी जमातियों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर: नॉनवेज नहीं मिला तो जमातियों ने खाना फेंका, वार्ड में ही कर दिया शौच

बता दें कि मवाना में एएस इंटर कॉलेज परिसर में क्वारंटीन किए गए 10 विदेशी जमातियों का सैंपल लिया गया था। उनमें से शनिवार देर रात सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मेरठ जिले में अब तक कोरोना पॉजीटिव की संख्या 32 हो गई है, जिसमें 12 जमाती हैं। इससे पूर्व पांच अन्य जमाती पॉजीटिव मिले थे। वहीं 17 संक्रमित लोग अमरावती (महाराष्ट्र) से आए क्राकरी कारोबारी और उनके परिजन हैं। दो अन्य कोरोना पॉजीटिव हरनाम दास रोड और सूर्या नगर के हैं। इस तरह जिले में कोरोना पॉजीटिव की कुल संख्या अब 32 हो गई है। डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। सभी से सहयोग की अपील की गई है।

7 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद डीएम ने मवाना कस्बे के 5 किलोमीटर क्षेत्र को सील करने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश की टीम पूरे इलाके को सैनिटाइज करने में जुट गई है। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। मेरठ मंडल के जिला हापुड़ में भी दो जमाती कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंडल में अब तक कोरोना पॉजीटिव जमातियों की संख्या अब 27 हो गई है।

यह भी पढ़ें- दारुल उलूम देवबंद की अपील : निजामुद्दीन मरकज में गए लाेग कराएं अपना स्वास्थ्य परीक्षण

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग