मेरठ। देश कोराना महामारी से लड़ रहा है। जिसके चलते देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन के बीच दिल्ली-हरिद्वार हाइवे एनएच 58 से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। एनएच 58 पर गुरुवार को एक ऊंट और उसका 70 वर्षीय मालिक दिखाई दिया, जो लॉकडाउन के चलते लुधियाना से गोरखपुर करीब 1100 किमी का सफर तय कर अपने गांव के लिए पैदल ही निकल पड़ा है।