मुरादाबाद: बीते बुधवार को शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में उपद्रवियों ने स्वास्थ्य व पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। जिसमें एक डॉक्टर समेत तीन चिकित्सा कर्मी घायल हुए थे। वहीँ इन उपद्रवियों में से चार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थाना नागफनी समेत 73 पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए हैं। एहतियातन सभी को क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही सैम्पल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। ये पुलिस कर्मी आरोपियों को पकड़ने के दौरान उनके टच में आए थे। फिलहाल डॉक्टरों ने सभी को संयमित रहने के निर्देश दिए हैं।