मेरठ। भाजपा महानगर अध्यक्ष के करीबी नेता के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गुरुवार को महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट लिया। इसमें वह निगेटिव पाए गए। मुकेश सिंघल के निगेटिव पाए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने काफी राहत की सांस ली। हांलाकी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हे क्वारंटाइन रहने की बात कही गई है।