संजीव बालियान का कहना है कि उन्हें मेरठ के भाजपा महानगर अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह भी अपनी जांच कराएंगे। पिछले सप्ताह शनिवार को मेरठ में मोदी की रसोई कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें मेरठ महानगर अध्यक्ष भी शामिल हुए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का कहना है कि सब मास्क लगाए हुए थे और सोशल डिस्टेंस का भी पूरा पालन किया गया था। इस कार्यक्रम में मेरठ के सांसद, विधायक, डीएम से लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल थे। डॉ. बालियान ने बताया कि भाजपा नेता के पिता और उनके परिजनों में संक्रमण मिलने के बाद उन्होंने खुद को परिजनों से अलग कर लिया है। उन्हें मेरठ महानगर अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।