scriptपूर्व भाजयुमो नेता ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ में दी थी पनाह, सीसीएसयू के हास्टल में छुपा था गालीबाज | abuser Shrikant Tyagi was hiding in hostel of CCSU Meerut | Patrika News
मेरठ

पूर्व भाजयुमो नेता ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ में दी थी पनाह, सीसीएसयू के हास्टल में छुपा था गालीबाज

Shrikant Tyagi arrest news नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी और दुव्यवहार का आरोपी भाजपा नेता 25 हजारी श्रीकांत त्यागी मेरठ में दो दिन से छुपा हुआ था। इसकी भनक ना तो मेरठ पुलिस को हुई और ना स्थानीय खुफिया विंग को। जबकि 25 हजारी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश में करीब 40 टीमें नोएडा से लेकर उत्तराखंड तक उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा चुकी थी। ईनामी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गाड़ी में विधानसभा का स्टीकर भी लगा था। बताया जाता है कि इसको स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

मेरठAug 09, 2022 / 06:57 pm

Kamta Tripathi

पूर्व भाजयुमो नेता ने मेरठ में श्रीकांत त्यागी को दी थी पनाह, सीसीएसयू के हास्टल में छुपा था गालीबाज

पूर्व भाजयुमो नेता ने मेरठ में श्रीकांत त्यागी को दी थी पनाह, सीसीएसयू के हास्टल में छुपा था गालीबाज

Shrikant Tyagi arrest news नोएडा में महिला से दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता 25 हजारी श्रीकांत त्यागी को संरक्षण देने वाले चार लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक भाजयुमो का पूर्व नेता और छात्र नेता बताया जा रहा है। जिसका नाम नकुल त्यागी है। वहीं तीन अन्य भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के जानकार बताए जा रहे हैं। इनामी श्रीकांत त्यागी को छात्र नेता नकुल त्यागी ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कमरा देकर छुपाया हुआ था। बता दें कि एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर नोएडा पुलिस की पीठ थपथपाई है। उन्होंने यह भी कहा था कि श्रीकांत त्यागी को संरक्षण देने और मदद करने वालों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि नोएडा प्रकरण के आरोपी ईनामी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पनाहगारों पर पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फरारी के दौरान श्रीकांत त्यागी को छिपाने वाले लोगों की पहचान हो गई है। उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए चार लोगों में एक भाजपा युवा मोर्चा के नेता रहे नकुल त्यागी, राहुल, रविन्द्र तोमर, राजन और सुनील नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी के साथ गिरफ्तार हुए। नकुल त्यागी के पास ही श्रीकांत त्यागी रुका हुआ था। मेरठ में रहने के बाद फरारी के दौरान श्रीकांत त्यागी अपनी पत्नी से लगातार फोन पर बात कर रहा था। जिसके चलते एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने उसको ट्रेस कर लिया था।

यह भी पढ़ें

बदजुबान श्रीकांत त्यागी को UP STF ने मेरठ से किया गिरफ्तार, नोएडा में होगी पूछताछ

आज मंगलवार को नोएडा पुलिस द्वारा मेरठ में श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने जहां एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को बुलाकर श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी और उसके आगे की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली वहीं शाम को नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में मीडिया को पूरी जानकारी दी है। श्रीकांत त्यागी की गाड़ी पर लगा विधानसभा में जाने का पास और विधायक का स्टीकर स्वामी।प्रसाद मौर्य के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर द्वारा दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो