29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदजुबान श्रीकांत त्यागी को UP STF ने मेरठ से किया गिरफ्तार, नोएडा में होगी पूछताछ

abuser Shrikant Tyagi नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार 25 हजार का इनामी श्रीकांत त्यागी आज एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि स्वयंभू नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ ने की है। महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो वह फरार हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 9 Aug 2022, 12:58 PM IST

बदजुबान श्रीकांत त्यागी एसटीएफ ने मेरठ से किया गिरफ्तार

बदजुबान श्रीकांत त्यागी एसटीएफ ने मेरठ से किया गिरफ्तार

abuser Shrikant Tyagi नोएड़ा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी श्रीकांत त्यागी को यूपी एसटीएफ द्वारा मेरठ से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 25 हजारी श्रीकांत त्यागी को यूपी एसटीएफ ने मेरठ से गिरफ्तार किया और उसको अपने साथ ले गई है। इस मामले में जब जोन और रेंज के अलावा जिले के पुलिस अधिकारियों से श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी की जानकारी की गई तो उन्होंने इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लेकर गए हैं। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और एसओजी सहित करीब 40 टीमें लगाई गई थी। जो कि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।

श्रीकांत त्यागी पर नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने के मामले में महिला पर हमला और आपराधिक बल प्रयोग के अलावा अपमान करने का मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले इनामी श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ के कई स्थानों पर पुलिस ने इनपुट मिलने पर दबिश दी थी। श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ के दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर भी चेकिंग की गई थी। मेरठ पुलिस को इनपुट मिला था कि श्रीकांत त्यागी हरिद्वार जा रहा है। इसके बाद सभी नाकों पर तलाशी अभियान शुय कर दिया गया था।

यह भी पढ़े : गालीबाज श्रीकांत त्यागी की एक और करतूत आई सामने, बच्चों ने बताया छत पर गेंद चली जाए तो...

पुलिस ने तड़के मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर भी काफी देर तक वाहनों की चेकिंग की थी। मगर श्रीकांत त्यागी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था। यूपी एसटीएफ द्वारा श्रीकांत त्यागी को पकडे़ जाने की जानकारी के बारे में जब मेरठ एसपी सिटी विनीत भटनागर से बात की गई ते उनका कहना था कि मेरठ पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मेरठ पुलिस ने इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर एसटीएफ ने पकड़ा है तो इसके बारे में एसटीएफ के अधिकारी ही बता सकते हैं। वहीं नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लेकर गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग