scriptअखिलेश यादव बोले, भाजपा चाहकर भी नहीं बदल सकती ताजमहल का इतिहास | akhilesh yadav Comment tajmahal BJP Cant change history meerut news | Patrika News
मेरठ

अखिलेश यादव बोले, भाजपा चाहकर भी नहीं बदल सकती ताजमहल का इतिहास

मेरठ पहुंचे अखिलेश ने गुलाम मोहम्मद की बेटी-दामाद को आशीर्वाद देने के बाद भाजपा पर साधा जमकर निशाना, जानें क्या-क्या कहा…

मेरठOct 22, 2017 / 02:44 pm

pallavi kumari

akhilesh yadav

akhilesh yadav

मेरठ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को मेरठ के दौरे पर हैं। अखिलेश यादव तकरीबन दोपहर डेढ़ बजे मेरठ पहुंचे। यहां आते ही अखिलेश यादव ने सबसे पहले पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी-दामाद को आशीर्वाद दिया, जिनकी शादी अभी कुछ दिन पहले हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग इतिहास बदलना चाहते हैं, जोकि संभव नहीं है। भाजपा वाले चाहकर भी वैसा नहीं कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने ताजमहल के विवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि ताजमहल की वजह से भारत की पूरी दुनिया में पहचान है। पर्यटन के हिसाब से सबसे अधिक राजस्व देने वाली धरोहर है ताजमहल। उसे ना तो कोई मिटा सकता है और ना ही हिला सकते है। भाजपा वाले चाहे तो इसका इतिहास बदल दें लेकिन इनका बस ही नहीं चलता है।
निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में फिलहाल सपा अकेले लड़ेंगा। अभी किसी से कोई गठबंधन की बातचीत नहीं हो रही है। हालांकि गुजरात चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हालत खराब है। गुजरात चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस गठबंधन करेगी तो सपा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के लिए तैयार है, अगर राहुल गांधी प्रचार के लिए बुलाएंगे तो वहां जाऊंगा। वहीं अखिलेश ने अयोध्या मंदिर के मुद्दा पर कहा कि ये इस मामले में सारा फैसला देश का कानून करेगा।
अखिलेश यादव यहां आगमी निकाय चुनाव को लेकर सपाइयों के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। अखिलेश यादव यहां तकरीबन दो से ढ़ाई घंटा रूकेंगे। निकाय चुनाव के अलावा अखिलेश यादव यहां 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी प्लानिंग बनाएंगे और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिप्स भी देकर जाएंगे।

आपको बतादें कि गुलाम मोहम्मद की बेटी की शादी सोमवार को हुई थी। चर्चा थी कि शादी में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। लेकिन बाद में 22 अक्तूबर को अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित कर दिया गया था। बतादें कि अखिलेश यादव को प्राप्त जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की टीम शनिवार को ही मेरठ आ गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो