scriptभाजपा जिलाध्यक्ष ने देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताआें को दी एेसी सजा, जानकर पार्टी से आपका भी मोह हो जाएगा भंग | bjp district president punished workers due to late reached on yatra | Patrika News
मेरठ

भाजपा जिलाध्यक्ष ने देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताआें को दी एेसी सजा, जानकर पार्टी से आपका भी मोह हो जाएगा भंग

पार्टी के मंडल मंत्री ने की शिकायत

मेरठDec 02, 2018 / 07:00 pm

Nitin Sharma

news

भाजपा जिलाध्यक्ष ने देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताआें को दी एेसी सजा, जानकर पार्टी से आपका भी मोह हो जाएगा भंग

मेरठ।उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र में भाजपा की सरकार है।एेसे में बहुत से लोग भाजपा में जुड़ना चाहते है।लेकिन कमल संदेश यात्रा से पहले मेरठ की किठौर विधानसभा के शुभारंभ में जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताआें को दी गर्इ, सजा को जानकर शायद आपका मोह भंग हो जाये।इसकी वजह मंडल मंत्री द्वारा जिलाध्यक्ष पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताआें के देरी से पहुंचने पर उठक-बैठक कराने का आरोप लगाया है।हालांकि जिलाध्यक्ष ने इन आराेपों का नकारते हुए गलत बताया है।

यह भी पढ़ें

पुलिस कस्टडी में संदिग्ध हालत में एेसे हो गर्इ कैदी की मौत, परिजनों ने मांगा जवाब-देखें वीडियो

कमल संदेश पद यात्रा के शुभांरभ से पहले हुआ कुछ एेसा

दरअसल शनिवार को मेरठ के गांव सिसौली में कमल संदेश पद यात्रा का कार्यक्रम किया गया था।आरोप है कि इसमें कुछ कार्यकर्ता देरी से पहुंचे। इसके कारण जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से उठक-बैठक लगवाई।इससे नाराज कार्यकर्ता कार्यक्रम से चले गये। वहीं लोगों ने इसकी शिकायत खरखौदा मंडल मंत्री से की। जिसके बाद मंडल मंत्री ने इस मामले की शिकायत प्रांतीय नेतृत्व से करने की बात कही है, वहीं जिलाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। वहीं जिलाध्यक्ष के इस व्यवहार पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और कार्यक्रम से उठ कर चल दिए। मंडल मंत्री ने बताया अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी यही व्यवहार किया गया। मंडल मंत्री ने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की शिकायत संगठन मंत्री और प्रदेश स्तर पर की जाएगी। उनका कहना है इस दौरान किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

यूपी के इस शहर में खुले में पेशाब आैर शौच करने से पहले चेक कर लें अपनी जेब, पकड़े गये तो देना होगा इतना मोटा जुर्माना

जिलाध्यक्ष इस बात काे लेकर हुए थे नाराज

कमल संदेश पद यात्रा में किठौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सिसौली से पद यात्रा का शुभारंभ करना था।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसके लिए माछरा, रजपुरा, और खरखौदा ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए कहा गया था।खरखौदा मंडल मंत्री अशोक धनोटा ने बताया कि वह भी अपने साथियों के साथ करीब 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचे।मंडल मंत्री का आरोप है कि देरी को लेकर जिला अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना नाराज हो गए।आैर उन्होंने आसपास के गांव से काफी लोग आ गए हैं।आपके यहां की संख्या बहुत कम है।इस पर अशोक धनोटा ने कहा कि कार्यकर्ता अभी रास्ते में हैं और बस पहुंचने वाले हैं।इसी से नाराज रविंद्र भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से देरी से आने के कारण उठक-बैठक लगवानी शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया।

Home / Meerut / भाजपा जिलाध्यक्ष ने देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताआें को दी एेसी सजा, जानकर पार्टी से आपका भी मोह हो जाएगा भंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो