scriptमंडप में दूल्हे काे देखकर दुल्हन पक्ष ने कर दिया हंगामा आैर बारात को बना लिया बंधक, इसके बाद ये हुआ, देखें वीडियो | bridal side hostage barat when looking change dulha | Patrika News
मेरठ

मंडप में दूल्हे काे देखकर दुल्हन पक्ष ने कर दिया हंगामा आैर बारात को बना लिया बंधक, इसके बाद ये हुआ, देखें वीडियो

मेरठ के किठौर क्षेत्र में दो बेटियों की शादी का मामला

मेरठFeb 28, 2019 / 05:39 pm

sanjay sharma

meerut

मंडप में दूल्हे काे देखकर दुल्हन पक्ष ने कर दिया हंगामा आैर बारात को बना लिया बंधक, इसके बाद ये हुआ

मेरठ। क्या आपने कभी सुना है कि दूल्हे की भी हेराफेरी होती है। मेरठ में तो यहीं हुआ। दूल्हे की हेराफेरी हुई और दुल्हन के परिजनों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। इसके बाद कई घंटे मामला थाने चलता रहा। दोनों पक्षों की ओर से पंचायत बैठी और काफी गहमा-गहमी के बाद शांत हुए मामले में बिना दुल्हन लिए बाराती वापस लौट गए। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
यह भी पढ़ेंः पुलिस वाले का बेटा अपने शौक पूरे करने के लिए करता था एेसा काम, साथी संग पकड़ा गया तो सब हुए हैरान

मामला थाना किठौर क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी तय की। इसके बाद दोनों बेटियों की शादी की तैयारी धूमधाम से होने लगी। बुधवार को दोनों बेटियों की बारात मुरादाबाद से आनी थी। बारात आई और धूमधाम से चढ़त आदि की रस्में पूरी हुई, लेकिन इसी बीच लड़की के पिता ने देखा कि एक दूल्हा बदला हुआ है। इसे देखकर दुल्हन पक्ष ने हंगामा कर दिया। दुल्हन पक्ष का आरोप था कि उन्हें रिश्ते के दौरान जो दो लड़के दिखाए गए थे। उनमें से एक लड़का बदल दिया गया है। दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया गया। मामले की जानकारी जब कस्बे के जिम्मेदार लोगों को लगी तो उन्होंने बातचीत से मामले को हल करना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी। लड़की पक्ष चेयरपर्सन पति तबारकउल्ला के पास पहुंचा। घंटों चली पंचायत के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष द्वारा रिश्ते में दिया गया सामान एक-दूसरे को वापस कराते हुए बारात का तमाम खर्च वसूलकर बारात को बैरंग लौटा दिया गया।
यह भी पढ़ेंः स्वास्थ्य विभाग आपके घर आकर पूछेगा- कैसी हेल्थ है आपकी और परिवार की आैर देगा यूनिक आर्इडी, देखें वीडियो

बाद में आलमनगर से दूसरी बारात बुलाकर दुल्हन विदा की गई। चर्चा यह भी है कि दुल्हन पक्ष को दूल्हा बदलने की जानकारी पहले ही लग गई थी। बेचारे बंधक बाराती भी कई घंटे ग्रामीणों के कब्जे में बंधक बने रहे। इस दौरान विवाह स्थल पर भी सन्नाटा छा गया। वहां भी कोई नहीं था। जहां कुछ देर पहले चहल-पहल थी वहां पर इस विवाद के चलते सन्नाटा पसर गया।

Home / Meerut / मंडप में दूल्हे काे देखकर दुल्हन पक्ष ने कर दिया हंगामा आैर बारात को बना लिया बंधक, इसके बाद ये हुआ, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो