मेरठ

अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच साफ हुई आबाेहवा

एक्यूआई पहुंचा 30 पर जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहतर, अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम भी 16 पर मौसम ने फिर मारी पलटी, तापमान में आई कमी

मेरठApr 23, 2021 / 06:18 pm

shivmani tyagi

शुद्ध हुई हवा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ Meerut अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच अच्छी खबर यह है कि वेस्ट की आबोहवा में सुधार आया है। इस समय एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता 30 तक आ चुकी है। तेज हवा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से एक बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने पलटी मारी है।
यह भी पढ़ें

काम की खबर: अब सिर्फ एक कॉल पर मिलेगी हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन की जानकारी

अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान 30-31 डिग्री के बीच बना हुआ है तो न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री तक आ गया है। न्यूनतम तापमान जो कि 21 डिग्री पर पहुंच चुका था। वह अब 5 डिग्री तक कम हो चुका है वहीं अधिकतम तापमान जो कि 40 डिग्री तक पहुंच चुका था वह भी अब 31 पर यानी इसमें भी 9 डिग्री की कमी आ चुकी है। तापमान में कमी के चलते गर्मी में लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार वर्तमान माैसम और आबाेहवा सेहत के लिए अच्छी है।

आसमान में बादलों का डेरा
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। इसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट आ गई। हवा की रफ्तार भी 15 किमी प्रति घंटा रही। हवा की इस रफ्तार के चलते ही हवा का एक्यूआई भी काफी सुधर गया है। वेस्ट के जिलों में जो वायु सूचकांक कभी 200-250 के बीच रहा करता था। शुक्रवार को वह 30 के निम्न स्तर पर पहुंच गया। जिससे लोगों को सेहतमंद हवा मिल रही है। यह अलग बात है कि शाम होने तक मौसम विभाग ने बूंदाबादी की आशंका भी व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें

कोरोना का खौफ: अंतेष्ठी के बाद मोक्ष का इंतजार कर रही अस्थियां, परिजन नहीं आ रहे लेने

Home / Meerut / अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच साफ हुई आबाेहवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.