23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों ने शौक पूरे करने को पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट लिए सात लाख, तीन गिरफ्तार

मेरठ में तीन दिन पहले पेट्रोल पंप सेल्समैन से हुई सात लाख रुपये की लूट का खुलासा आज मेरठ पुलिस ने कर दिया। मेरठ पुलिस ने इस मामले में मेरठ के प्रतिष्ठित मेरठ कालेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इन तीनों छात्रों ने अपने शौक पूरे करने के लिए ही पेट्रोल पंप सेल्समैन से सात लाख रुपये की लूट की थी। सभी छात्र मोदीनगर के रहने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 1 Jul 2022, 3:46 PM IST

कालेज के छात्रों ने शौक पूरे करने को पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट लिए सात लाख, तीन गिरफ्तार

कालेज के छात्रों ने शौक पूरे करने को पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट लिए सात लाख, तीन गिरफ्तार

नए कप्तान रोहित सिंह सजवान के मेरठ जिले का चार्ज लेने के दूसरे ही दिन बदमाशों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन से सात लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। नए कप्तान ने इसको चुनौती मानते हुए जल्द से जल्द पूरी घटना को खोलने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन दिन के भीतर थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप सेल्समैन से हुई सात लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया। लूट की घटना को मेरठ कालेज के ग्रेजुएशन के छात्रों ने अंजाम दिया था। ये सभी छात्र मोदीनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन छात्र गिरफ्तार किए हैं। जबकि अभी तीन आरोपी फरार हैं। इन छात्रों ने बताया कि उन्होंने अपने शौक पूरे करने और खर्च के लिए सात लाख रुपये की लूट की थी। पुलिस ने तीन छात्र को गिरफ्तार कर तीन लाख 36 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली है।


एसपी क्राइम अमित कुमार ने बताया कि मोदीनगर के रहने वाले यश का साथी पेट्रोल पंप पर पहले काम करता था। यश ने लूट की योजना बनाई। उसने अपने साथी हर्ष, प्रिंस, संदीप, हिमांशु और प्रिंस के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हर्ष, प्रिंस और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन लाख 36 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी ग्रेजुएशन कर रहे। तीनों ने बताया कि कॉलेज का खर्च उठाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। मजे की बात इनमें से किसी भी छात्र का पुराना अपराधिक रिकार्ड नहीं है। हालांकि कई बार पहले वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को भी अंजाम दे चुके है।

यह भी पढ़े : उदयपुर की घटना के विरोध में मेरठ में विहिप का उग्र प्रदर्शन,राजस्थान सरकार का पुतला फूंका

मोदीनगर में कावेरी कॉलोनी निवासी डाक्‍टर योगेंद्र कुमार का कंकरखेड़ा हाईवे डाबका कट के पास इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। पुलिस के मुताबिक हर रोज की तरह पंप सेल्समैन मोदीनगर में देवेंद्रपुरी निवासी संदीप भारद्वाज पुत्र ब्रज भूषण और मैनेजर मोदीनगर निवासी सुनील सीटी 100 बाइक से सात लाख रुपए जमा करने कंकरखेड़ा के पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे। संदीप भारद्वाज ने बताया कि पंप के बराबर वाले रास्ते वह जा रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दो बदमाशों ने तमंचा निकालकर मैनेजर पर तान दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इस बीच एक बदमाश ने डंडा निकाल कर संदीप को पीटना शुरू कर दिया। जिससे संदीप बाइक से दूर हट गए। इसी दौरान तीन अन्य बदमाश वहां और पहुंच गए। बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला निकाल लिया और वहां से आसानी से फरार हो गए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग