scriptकांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया, भाजपा सरकार को लेकर कही ये बातें | Congressmen celebrate Indira Gandhi birthday in Meerut | Patrika News
मेरठ

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया, भाजपा सरकार को लेकर कही ये बातें

Highlights

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटी मिठाइयां
पार्टी नेताओं ने लिया इंदिरा के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प
जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

मेरठNov 19, 2019 / 04:50 pm

sanjay sharma

meerut
मेरठ। मेरठ में कांग्रेसियों ने अलग-अलग स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलते हुए देश और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में दिवंगत इंदिरा गांधी को नमन किया। वरिष्ठ कांंग्रेसी नेता सतीश शर्मा ने कहा कि वे महान राजनीतिज्ञ थी। अपनी कला-कौशल के कारण ही वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
यह भी पढ़ेंः किसानों की चेतावनी- छह दिन में नहीं हुआ भुगतान तो कमिश्नरी को गन्ने से भर देंगे

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर के कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गई। युवा कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनीश काजला ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी की तारीफ विपक्ष भी करता था। वह केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भर की राजनीति में छाई रहती थीं। इस कारण सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए काम करना चाहिए, क्योंकि जनता भाजपा की तानाशाही नीतियों से तंग चुकी है। सतीश शर्मा ने कहा कि हम इंदिरा के जन्म दिन पर ये प्रेरणा ले कि भाजपा की तानाशाही के आगे कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में चारों ओर अराजकता का राज है। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंंग आ चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो