मेरठ। निजामुद्दीन दिल्ली के एक मरीज ने चार दिन तक एनएच-58 स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। इस मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने अस्पताल पहुंची तो वह फरार हो गया। पहले तो मामले को दबाए रखा गया। पता न चलने पर इस मरीज की मेरठ से लेकर दिल्ली के अस्पतालों में तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शहर के एक चिकित्सक का दौराला थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर अस्पताल है।