scriptदुल्हन की विदाई से पहले उठी बहन की अर्थी, शादी वाले घर में मचा कोहराम, अब नहीं आएगी बारात! | Cousin sister death creates uproar before bride farewell in Meerut | Patrika News
मेरठ

दुल्हन की विदाई से पहले उठी बहन की अर्थी, शादी वाले घर में मचा कोहराम, अब नहीं आएगी बारात!

UP News: यूपी के मेरठ में दुल्हन की विदाई से पहले उसकी चचेरी बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बहरहाल लड़की की शादी रोक दी गई है।

मेरठApr 29, 2024 / 01:54 pm

Vishnu Bajpai

Girl Dies While Dancing in Meerut
Girl Dies While Dancing in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हृदय विदारक हादसा हो गया। शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में चचेरी बहन की शादी की खुशी में डांस करते समय युवती की मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में मातम पसर गया। हादसा शनिवार रात का है। मेरठ के लिसाड़ी गेड थानाक्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर-2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बारात आनी थी।
इसी के चलते शनिवार देर शाम घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं। इसी बीच दुल्हन की बहन रिमशा डांस करते समय अचानक गिर गई। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। साथ में डांस कर रही अन्य लड़कियों ने रिमशा को उठाने का प्रयास किया, लेकिन रिमशा नहीं उठी।
यह भी पढ़ेंः योगी सरकार के पूर्व मंत्री उदयभान सिंह पर कसा शिकंजा, दिव्यांश चौधरी का घर कुर्क करेगी पुलिस

रिमशा के अचानक गिरने और होश में नहीं आने से शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग रिमशा को लेकर एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रिमशा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। रिमशा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने फिलहाल आफताब की बेटी की शादी को रोक दिया है।
वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक रिमशा को दौरा पड़ने की बीमारी थी। उसका इलाज भी चल रहा था। मृतक रिमशा के परिवार वालों का कहना है कि डांस के दौरान उसे दौरा पड़ा था। जिसके चलते वह गिरी और उसकी मौत हो गई। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए रविवार को मृतका को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।

Home / Meerut / दुल्हन की विदाई से पहले उठी बहन की अर्थी, शादी वाले घर में मचा कोहराम, अब नहीं आएगी बारात!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो