मेरठ

रहस्य: कब्रिस्तान से रात में गायब हो रही लाशें, सुबह खुदी मिलती हैं कब्र

कब्रिस्तान में तंत्र क्रिया करने का आरोप, कब्रों को खोदकर निकाल लिए जाते हैं शव, तंत्र क्रिया के लिए कब्र खोदने और शवों से छेड़छाड़ की आशंका के बीच लोगों में गुस्सा। अब पुलिस करेगी कब्रो की निगरानी

मेरठJul 17, 2021 / 12:29 pm

shivmani tyagi

खुदी हुई कब्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) थाना सरधना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान से रात में लाशें ( Dead bodies ) गायब हो रही हैं। सुबह कब्रिस्तान में कब्रे खुली मिलती हैं। कब्रिस्तान से लाशों के गायब होने की सूचना से आसपास के इलाके में दहशत है। लोगों ने तंत्र क्रिया का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है।
यह भी पढ़ें

बाराबंकी में ब्रिटानिया कंपनी करेगी 300 करोड़ रुपये का निवेश, यूपी सरकार 1000 लोगों को रोजगार के साथ किसानों को देगी बड़ा लाभ

मामला सरधना के नंगला रोड स्थित कब्रिस्तान का है। लोगों का आरोप है कि यहां तंत्र क्रिया के लिए कब्र खोदकर शव बाहर निकाल लिए जाते हैं। एक कब्र से शव निकाला गया और फिर उसी में डाल दिया गया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। कब्र पर दोबारा मिट्टी डलवाकर उसे बंद कराया गया। लोगों का आरोप है कि पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। कब्रों को खोलकर शवों को गायब कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें

UP CRIME पान की दुकान पर गुटखा ले रहे युवक को गोली मारी

नंगला रोड स्थित कब्रिस्तान में सुबह ही दो कब्र खुदी हुई मिली। पता चलते ही स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। एक कब्र से शव निकालकर दोबारा उसमें डाला गया जबकि एक कब्र काफी पुरानी थी जिसमें शव गायब था। बताया कि जिसकी कब्र को खोदा गया वह घोसियान निवासी नाजिम पुत्र शफीक की थी, जिसकी एक माह पूर्व मौत हुई थी। सूचना मिलते ही नाजिम के परिजन और नगर के जिम्मेदार लोग वहां पहुंच गए। सभी ने घटना पर रोष जताया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मजदूर बुलाकर दोनों कब्रों को बंद करा दिया। परिजनों का आरोप है कि तंत्र क्रिया के लिए शव को कब्र से बाहर निकाला गया और फिर वापस उसे कब्र में डाल दिया।
यह भी पढ़ें

सोनू सूद ने

बहन की पुकार पर कोरोना संक्रमित भाई को हैदराबाद एयरलिफ्ट कराया, अब फेफड़े होंगे ट्रांसप्लांट

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि जो भी इस तरह की घटनाएं कर रहा है उसे बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उसको चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी एक तांत्रिक पर तंत्र क्रियाएं कराने का शक जताया। इस पर पुलिस ने उसे घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लोगों का आरोप है कि नंगला रोड स्थित कब्रिस्तान में एक माह पूर्व भी कब्र से शव निकालकर बाहर डालने की घटना हुई थी। शव महिला का था जिसे कब्र से बाहर निकालकर डाल दिया गया था। उस घटना के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया जिसके चलते एक माह के अंदर यह दूसरी घटना यहां हो गई। कब्रिस्तान से शवों के गायब होने की घटना को रोकने के लिए अब पुलिस तैनात की गई है।
यह भी पढ़ें

नया फरमान, यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस व टी शर्ट पर लगी रोक

यह भी पढ़ें

यूपी में अब एक ही रंग में होंगे भवन के बाहरी हिस्से के पेंट, विकास प्राधिकारण तय करेगा रंग

j
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.