scriptखेत में मिला दलित युवक का गोली लगा शव, परीजनों ने जमकर किया हंगामा | dead body of a dalit man found | Patrika News
मेरठ

खेत में मिला दलित युवक का गोली लगा शव, परीजनों ने जमकर किया हंगामा

Highlights:
-ग्रामीणों ने पुलिस जीप घेरी
-परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
-पुलिस जीप में बैठी महिलाएं

मेरठJan 20, 2021 / 01:50 pm

Rahul Chauhan

demo_1.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। गेंहू के खेत में दलित युवक का गोली लगा शव मिलने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। शव मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात में थाने में तहरीर दी है। दरअसल, घटना थाना फलावदा क्षेत्र की है। जहां पर खाता गांव में स्थित तालाब के पास गेहूं खेत में बुधवार सुबह दलित युवक मदन पुत्र राम सिंह का शव गोली लगा मिलने से सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें

DSP के पैृतक आवास पर CBI का छापा, परिजनों से घंटों हुई पूछताछ

शव के गले में गर्म चादर लिपटी हुई मिली। युवक राजमिस्त्री का काम करता था और मेरठ काम पर गया था। रात भर घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। आज सुबह उसका शव मिला। एसओ शिववीर सिंह भदोरिया ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर वह यहां पहुंचे। उसके सिर में चोट का निशान है पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि गोली लगी है या कुछ और है। पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में परिजनों ने रंजिश की बात से भी इंकार किया है।
यह भी देखें: प्रॉपर्टी डीलर के घर 20 लाख की चोरी

उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने का प्रयास किया तो लोग विरोध में आ गए। महिलाएं हंगामा करते हुए जीप के सामने डट गई। कई महिलाएं पुलिस जीप पर भी बैठ गई। अभी शव घटनास्थल पर ही है और आला अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। मृतक मदन के सिर में चोट के निशान हैं खून भी काफी निकला हुआ है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन रंजिश की बात से मना कर रहे हैं।

Home / Meerut / खेत में मिला दलित युवक का गोली लगा शव, परीजनों ने जमकर किया हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो