scriptमौसम का मिजाज बदलते ही फरवरी में गर्म कपड़ों से बनी दूरी, फिर हाे सकती है बरसात | Distance from warm clothes in February as the weather changes, | Patrika News

मौसम का मिजाज बदलते ही फरवरी में गर्म कपड़ों से बनी दूरी, फिर हाे सकती है बरसात

locationमेरठPublished: Feb 19, 2021 07:22:16 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

एक फरवरी से 19 फरवरी के बीच बढ़ गया आठ डिग्री तापमान
तापमान में बढोत्तरी होने से गेंहू किसानों के माथे पर बल
मौसम विभाग के अनुसार आखिरी सप्ताह में होगी बारिश

Gujarat : रात को सर्दी दिन में गर्मी का आभास

file photo

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में धूप के तेवर काफी तेज हो गए हैं जिसके चलते मौसम ने अपना मिजाज बदला है। इसके चलते फरवरी के अंतिम दिनों में लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

लूटे गए गए ट्रक के साथ पांच लुटेरे गिरफ़्तार

फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का अहसास प्रारंभ हो चुका है। दिन में निकल रही तीखी धूप और शांत हवा के चलते तापमान में वृद्धि हो रही है। बढ़ते तापमान ने ठंड से राहत तो प्रदान की लेकिन यह कहीं न कहीं लोगों के लिए घातक है। इससे जहां बीमारियों के बढने का खतरा बढ़ रहा है वहीं मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। तापमान में भी बढ़ोत्तरी का क्रम जारी होने से शुक्रवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें

उत्तराखंड आपदा में मारे गए लाेगाें की आत्मा की शांति के लिए किए गए माैन से उठकर चली गई चेयरपर्सन

तीसरे दिन शुक्रवार को लगातार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष के अनुसार फरवरी महीने के औसत तापमान (अधिकतम 25 और न्यूनतम 15 डिग्री) से दो डिग्री अधिक तापमान होने की वजह से गर्मी जैसा अहसास होने लगा है।
यह भी पढ़ें

यूपी: शोभायात्रा की अनुमति ना मिलने पर दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

इस महीने के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहले जहां कोहरा, नम हवा चलने से लोगों को ठंड से परेशानी हो रही थी, वहीं अब धूप होने से राहत भी मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप भी इतनी तेज हो गई कि लोगों ने शरीर से गर्म कपड़ा उतारकर घर में रख दिया। शाम को भी गर्मी जैसा अहसास हो रहा था। कुछ ऐसा ही मौसम गत बुधवार को रहा था। शुक्रवार को मौसम में कोई विशेष प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें

बसंत ऋतु में इठला रही खेत में खड़ी सरसों, किसानों को क्रय केंद्र खुलने का इंतजार

मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष ने बताया कि जिस तरह का माहौल बना है उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में यानी फरवरी के अंतिम सप्ताह में बारिश की संभावना बन रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो