26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड आपदा में मारे गए लाेगाें की आत्मा की शांति के लिए किए गए माैन से उठकर चली गई चेयरपर्सन

इस घटनाक्रम के बाद पालिका सभासदाें ने खाेला चेयरपर्सन के खिलाफ माेर्चार चेयर पर्सन के इस कदम काे बताया त्रासदी में मारे गए लाेगाें का अनादर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Feb 2021, 6:03 PM IST

img-20210219-wa0031.jpg

खाली पड़ी कुर्सी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. नगर पालिका अध्यक्ष रुखसाना परवीन पर उत्तराखंड के चमोली में आपदा में जान गवाने वाले लाेगाें की श्रधांजलि में मौन रखने के मामले में सभासद ने अपमान का आरोप लगाया है। दरअसल उत्तराखंड में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिये तमाम सभासदों ने दो मिनट का मौन मीटिंग में रखा हुआ था आराेप है कि इसी बीच चेयरपर्सन सदन के बीच में से उठकर चली गई। नाराज सभासद इस प्रकरण की शिकायत डीएम से करने की बात कह रहे है। इसके बाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई ।

यह भी पढ़ें: यूपी: शोभायात्रा की अनुमति ना मिलने पर दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

बिजनौर नगरपालिका बोर्ड की बैठक चल रही थी। इस बैठक में नगरपालिका के सभी सभासद और ईओ समेत नगर पालिका अध्यक्ष रुखसाना परवीन मौजूद थी। सभासदों ने कहा कि बोर्ड की मीटिंग शुरू की जाए और सबसे पहले उत्तराखण्ड आपदा में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया जाए। इस आपदा में जिन सभासदों की हाल ही में मौत हुई थी उनकी आत्मा की शांति के लिए भी मौन धारण किया जाए।

यह भी पढ़ें: बसंत ऋतु में इठला रही खेत में खड़ी सरसों, किसानों को क्रय केंद्र खुलने का इंतजार

सभासदों के इतना कहते ही चेयरपर्सन रुखसाना ने कहा कि पहले एजेंडा पास होगा। इस बात से तमाम सभासद खड़े होकर मृत आत्माओ के लिए दो मिनट का मौन धारण करने लगे तो चेयरपर्सन बोर्ड की मीटिंग से चली गई। चेरपर्सन के जाने से नाराज सभासदों का कहना है की चेयरपर्सन ने मरने वालों का अपमान किया है। अब नाराज तमाम सभासद डीएम से चेयरपर्सन की शिकायत करने की बात कह रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग