आज सुबह अचानक से मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में हल्के बदलों ने डेरा डाल दिया। बादलों ने गर्मी उगल रहे सूर्य को अपने आगोश में छिपा लिया। जिसके चलते तापमान में भी 3 डिग्री का अंतर आ गया। रविवार की सुबह इस तरह के मौसम का आनंद मेरठवासियों ने लिया। वहीं बुजुर्ग लोगों को इस मौसम ने गुलाबी सर्दी का अहसास कर दिया। मौसम में यह बदलाव वैज्ञानिकों केा भी हैरान करने वाला है। पिछले 24 घंटे पहले जहां कृषि वैज्ञानिक मेरठ के किसानों को फसल न बोने की सलाह दे रहे थे। वहीं अब वे इस बदले मौसम से हैरान होकर इसका अवलोकन करने में जुट गए हैं।