1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के इस शहर में लोगों का मिजाज जरा हटकर, जरा सी बात पर चलती है गोलियां

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 31 Aug 2021, 3:01 PM IST

meerut_dog.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ का मिजाज कुछ अलग हटकर है। यहां पर जरा सी बात पर लोगों के बीच पत्थरबाजी और गोलियां चलनी आम बात हो गई है। पिछले एक सप्ताह में ही जिले में तीन ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें दो पक्षों में पहले पत्थरबाजी हुई उसके बाद गोलियां चलनी शुरू हो गईं। तीन में दो घटनाएं छेड़छाड़ के विवाद के चलते हुई जबकि एक घटना रविवार देर रात कुत्ता घुमाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुई।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में अवैध संबंध के कारण हर रोज बेखौफ होकर गिराई जा रही लाशें

कुत्ता घूमाने को लेकर मारपीट

कुत्ता घुमाने को लेकर दो पक्षों में बात इतनी बढ़ी कि दोनों में लाठी-डंडे और पथराव तक हो गया। दोनों ही पक्ष के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां फिर से दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही थाने में भिड़ गए। काफी देर तक थाने में भी हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कह रहे थे।

बीच-बचाव में पड़ोसी समेत कई लोग घायल

मेडिकल थाना इलाके के शास्त्रीनगर मोहल्ले के ब्लाक- के निवासी वैभव गली में अपने कुत्ते को घुमा रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी से विवाद हो गया। बताया जाता है कि कुत्ते को लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी है। आरोप है कि रविवार रात विकास, विवेक और वैभव ने पड़ोसियों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव और लाठी-डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव में पड़ोसी राजकुमार समेत कई लोग घायल हो गए।

थाने पहुंचा मामला

काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही और लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को लेकर थाने ले गए। इसके बाद घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया गया। दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कह रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : एनसीआर और पश्चिमी यूपी में ड्रग्स सप्लायर के यहां पुलिस संरक्षण में ट्रकों से उतरती थी खेप

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश