1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीआर और पश्चिमी यूपी में ड्रग्स सप्लायर के यहां पुलिस संरक्षण में ट्रकों से उतरती थी खेप

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी ने जो बयान दिए हैं उनकी जांच की जा रही है। इसके लिए जांच एएसपी को सौंपी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 31 Aug 2021, 12:50 PM IST

drug_supplier_taslim_.jpg

मेरठ. ड्रग्स सप्लायर तस्लीम पिछले एक दशक से नशे की दुनिया का बेताज बादशाह बना हुआ था। वह मेरठ में ही बैठे हुए दिल्ली से लेकर देहरादून तक नशे की खेप पहुंचाता था। उसके पास ऐसे शातिर ड्रग्स पैडलर थे जो डिमांड के मुताबिक नशे की खेप पहुंचाने का काम करते थे। इन ड्रग्स पैडलर में युवक और युवतियां भी शामिल थी। जिनको नशे की खेप पहुंचाने की एवज में ड्रग्स सप्लायर तस्लीम मोटी रकम देता था।

यह भी पढ़ें : बिग बाजार में नौकरी दिलवाने के बहाने कार में युवती के साथ गैंगरेप

ड्रग्स सप्लायर तस्लीम ने लगाया पुलिस पर आरोप

ड्रग्स सप्लायर तस्लीम और उसके परिवार की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके साथ ही तस्लीम को थाने का पूरा संरक्षण प्राप्त था। तस्लीम थाना प्रभारी से लेकर हर-छोटे बड़े सिपाही का पूरा ध्यान रखता था। यहीं कारण है कि जब ड्रग्स की खेप ट्रक से आती थी तो तस्लीम बेखौफ उस खेप को अपने घर में बने तहखाने में उतरवाता था। पकड़े जाने के बाद माफिया तस्लीम ने थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज के अलावा सिपाहियों पर मोटी रकम वसूलने के आरोप लगाए हैं।

एसएसपी ने सौंपी एएसपी सूरज राय को जांच

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके घर की कुर्की नहीं करने की एवज में मोटी रकम वसूली थी। नशे के तस्कर तस्लीम और खाकी के गठजोड़ का मामला सामने आने के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी सख्त हो गए हैं। उन्होंने इसकी जांच अब एएसपी सूरज राय को दी है। माना जा रहा है कि इस प्रकारण में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। बता दें कि थाना रेलवे रोड के भूसा मंडी मछेरान में नशे के सौदागर तस्लीम ने घर के भीतर तहखाना बना रखा था। यहां ट्रकों में आकर माल उतरता था। यहां से ही शहर या दूसरे जनपदों को सप्लाई दी जाती थी।

कुर्की रोकने के लिए भी ड्रग्स सप्लायर से हुई था वसूली

शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्लीम, उसकी पत्नी नसरीन और दो बेटों, दामाद तथा कुछ अन्य युवकों को शास्त्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। तस्लीम की गिरफ्तारी के बाद एएसपी ने उससे पूछताछ की। तस्लीम ने एक थाना प्रभारी और दूसरे थाने के चौकी इंचार्ज पर मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया। बताया गया कि तस्लीम की बेटी की शादी होने वाली थी। दोनों ने शादी तक कुर्की रोकने का भरोसा देकर रकम वसूली थी। कुर्की होने पर थाना प्रभारी ने कुछ रकम वापस लौटा दी।

जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

वहीं तस्लीम ने कुछ सिपाहियों के भी नाम उजागर किए हैं, जो वसूली करते थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी ने जो बयान दिए हैं उनकी जांच की जा रही है। इसके लिए जांच एएसपी को सौंपी गई है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी आरोपी से वसूली में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : केरल और मुंबई में बढ़े कोरोना केसों से सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश