scriptयुवती को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से तीन घायल | Firing on former pradhan house in a dispute over girl | Patrika News
मेरठ

युवती को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से तीन घायल

Highlights
– हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा कलां की घटना
– मौके पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को किया गिरफ्तार

मेरठAug 06, 2020 / 11:22 am

lokesh verma

meerut.jpg
मेरठ. युवती को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान के घर पर एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होती देख पूर्व प्रधान के परिजन जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। वहीं पूर्व प्रधान ने साहस दिखाते हुए हमलावरों का सामना किया। गोली लगने से पूर्व प्रधान के परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अरोपित पक्ष के एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- OMG: पड़ाेसी के कमेट्स से गुस्साए युवक ने छत से छलांग लगाई, चलती बिजली लाइन पर लेकिन बच गई जान

घटना हस्तिनापुर के रठौरा कलां गांव की है। जहां बुधवार की शाम दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की वारदात में एक पक्ष के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित पक्ष फरार हो गया। बताया जा रहा है कि रठौरा कलां गांव में कुछ दिन पहले युवती को लेकर पूर्व प्रधान पक्ष और गांव के ही एक अन्य पक्ष में विवाद हो गया था। तब आपस में बैठकर समझौते का प्रयास किया गया। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह से ही दूसरे पक्ष द्वारा लोगों को एकत्र किया जा रहा था। इसकी सूचना उन्होंने थाने पर भी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर हटा दिया था। शाम को एक पक्ष द्वारा अचानक से उनके घर पर असलाह के साथ हमला कर दिया गया। हमलावरों ने घर पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें प्रधान पक्ष के तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले फायरिंग करने वाले पक्ष की ओर से एक युवक को दबोच दिया। जबकि अन्य फरार हो गए। थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला युवती से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बुधवार को एक पक्ष ने पूर्व प्रधान पक्ष के घर पर जाकर मारपीट तथा फायरिंग की। एक युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Meerut / युवती को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से तीन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो