scriptCow Slaughter in Meerut : रात के अंधेरे में बंद मकान के अंदर गोकशी,जिंदा गाय के साथ चार गिरफ्तार | Four arrested for cow slaughter in a closed house in Meerut | Patrika News
मेरठ

Cow Slaughter in Meerut : रात के अंधेरे में बंद मकान के अंदर गोकशी,जिंदा गाय के साथ चार गिरफ्तार

Cow Slaughter in Meerut प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद गोकशों पर पुलिस ने पूरी सख्ती की हुई है। लेकिन इसके बाद भी जनपदों में गोकशी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन मेरठ और आसपास के जिलों में गोकशी की वारदातें सामने आ रही है। गोकशी करने वालों में अब अपना तरीका बदल दिया है। गोकशी के लिए अब रात में बंद मकान के अंदर गोकशी की जा रही है। फलावदा पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दो जिंदा गाय,पशु काटने के उपकरण सहित चार लोग पकड़े।

मेरठApr 08, 2022 / 12:13 pm

Kamta Tripathi

Cow Slaughter in Meerut : रात के अंधेरे में बंद मकान के अंदर गोकशी,जिंदा गाय के साथ चार गिरफ्तार

Cow Slaughter in Meerut : रात के अंधेरे में बंद मकान के अंदर गोकशी,जिंदा गाय के साथ चार गिरफ्तार

Cow Slaughter in Meerut मेरठ जिले के थाना फलावदा पुलिस दो जिन्दा गाय व गाय काटने के उपकरण सहित चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। थाना फलावदा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोकशी के आरोपी में मतीन, वाहिद, शाहनवाज और नोमान को गिरफ्तार किया है। ये लोग हाजी शाकिर के मकान को किराए पर लेकर रात के समय गोकशी की घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार फलावदा के मौहल्ला होली चौक कस्बा पास स्थित मकान में उपरोक्त आरोपी गोकशी की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने अचानक से छापा मार दिया। जिससे गोकशो में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से दो काले रंग की गाय जिनके चारों पैर व मुँह रस्सी से बंधे हुए तथा पशु काटने के उपकरण। जिसमे दो दाव व चार अदद छुरे व एक अदद पॉलीथीन बरामद की। छापे से गोकशो में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े : Saradhana Mela Buddha Babu : संगीत सोम सेना की चेतावनी, मेला बूढ़ा बाबू में नहीं बिकने देंगे नानवेज

इसी के साथ दो पैकेट पॉलीथीन बैग और एक लकडी का गुटका बरामद किया। पुलिस के छापा मारते ही दो गोकश फरार हो गए। फरार गोकशों के नाम साजिद और नबाव हैं जो कि थाना फलावदा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसओ फलावदा वरूण कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में रात में मकान के भीतर गोकशी की घटना हो रही है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई। जिसमें मौके पर गोकश और जिंदा गाय बरामद हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो