scriptहस्तिनापुर में गंगा घाट और मखदूमपुर बनाये जाएंगे पर्यटन स्थल, सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष | Ganga Ghat and Makhdumpur will be made tourist places in Hastinapur | Patrika News
मेरठ

हस्तिनापुर में गंगा घाट और मखदूमपुर बनाये जाएंगे पर्यटन स्थल, सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष

मेरठ के हस्तिनापुर गंगा घाट और मखदूमपुर अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाएंगे। ये संभव हुआ हैै मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के प्रयास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से। बता दें कि मेरठ का हस्तिनापुर जो कि महाभारत के इतिहास से जुड़ा हुआ है। यह वर्षों से उपेक्षा का दंश झेलता रहा है। सरकारें आई और गईं। लेकिन इस पौराणिक स्थल की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब लगता है कि हस्तिनापुर के दिन बहुरेगें।

मेरठJun 19, 2022 / 06:29 pm

Kamta Tripathi

हस्तिनापुर में गंगा घाट और मखदूमपुर बनाये जायेगे पर्यटन स्थल, सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष

हस्तिनापुर में गंगा घाट और मखदूमपुर बनाये जायेगे पर्यटन स्थल, सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष

हस्तिनापुर में गंगा किनारे घाटों और मखदूमपुर को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारियों को जल्द शुरू किया जाएगा। लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्ताव रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि मखदूमपुर में 94.259 हेक्टेयर जमीन है। यहां एक अच्छा पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया कर लिया।ब्लॉक रोहटा में स्वतंत्रता सेनानी विशंबर दत्त शर्मा के नाम से द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस द्वार की मांग रोहटा और जानी ब्लॉक के गांववासी पिछले काफी समय से कर रहे थे।
1931 में अंग्रेजों के खिलाफ बीडी शर्मा ने मोर्चा खोला था। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्राथमिकता में रखते हुए मुख्यमंत्री के सामने रखा। वहीं, गांवों में ओपन जिम, रनिंग ट्रैक, स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव भी रखे। गौरव चौधरी ने गांवों में श्मशान और बारात घर बनाने की घोषणा करने पर भी धन्यवाद दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात में गौरव चौधरी ने श्मशान बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था।
यह भी पढ़े : International Yoga Day : योग दिवस के लिए हस्तिनापुर देश के 75 स्थानों में चयनित, तैयारी में जुटे अधिकारी


हस्तिनापुर के पौराणिक ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए कई बार यहां के जनप्रतिनिधियों ने इसको पर्यटन स्थल घोषित करने और गंगा घाटों के जीर्णोधार के लिए प्रयास किए। लेकिन हर बार इनके द्वारा किए गए प्रयासों को आश्वासन तो बहुत मिले लेकिन घाट तैयार नहीं हो सके। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को इसके लिए अश्वस्त किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का यह प्रयास आगे भी ऐसे ही जारी रहा तो हस्तिनापुर और मखदूमपुर देश के धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर जरूर आएगा।

Home / Meerut / हस्तिनापुर में गंगा घाट और मखदूमपुर बनाये जाएंगे पर्यटन स्थल, सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो