scriptGold Rate Today : सोना—चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट,ये है आज 24 कैरेट का भाव | Gold and silver prices fell in Meerut bullion market, price of 24 cara | Patrika News
मेरठ

Gold Rate Today : सोना—चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट,ये है आज 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : सोना—चांदी की कीमत में दिसंबर के शुरूआती दिन से ही अस्थिरता बनी हुई है। दोनों ही धातुओं की कीमत में कभी उछाल आ रहा है तो कभी कीमतें कम हो रही है। हालांकि शादी और त्यौहारी सीजन बीत जाने के बाद से दोनों की मांग में कमी आई है। इस कारण से कीमत में भी रोज बदलाव हो रहे हैं।

मेरठDec 21, 2021 / 10:30 am

Kamta Tripathi

Gold Rate Today :  सोना—चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट,ये है आज 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today : सोना—चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट,ये है आज 24 कैरेट का भाव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Gold Rate Gold Price Today in Meerut : मेरठ में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आ रहा है। आज मंगलवार को जहां 10 ग्राम सोने के भाव में 370 रुपये की कमी दर्ज की गई है तो वहीं चांदी के दाम में भी बड़ा बदलाव हुआ है। चांदी का दाम प्रति किलों पर 740 रुपये कम हुए है। यानी अब एक किलों चांदी (1 KG Silver) के दाम के लिए 62,870 रुपये में मिलेगी। एक दिन पहले इसका दाम 63,610 रुपये था। वहीं सोने के दाम (Gold Rate) में 370 रुपये की कमी आने से प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 49380 हो गया है। जबकि कल तक 24 कैरेट सोने का रेट (price of 24 carats) 49,750 था।

मेरठ के सर्राफा बाजार (bullion market of meerut) में सोने व चांदी के दामों में प्रतिदिन बदलाव हो रही है। दो दिन पहले ही ऐसे ही बाजार में उछाल दर्ज की गई थी। कोरोना के नए वैरिएंट के बीच बाजार में आने वाले दिनों में सोना—चांदी की कीमत में तेज उछाल आएगा। गत दिनों सहालग और त्योहारी सीजन में सोने व चांदी के आभूषणों (gold and silver jewelery) की खरीदारी होने से सर्राफ कारोबारियों को राहत मिली है। हालाकि सोने व चांदी के दाम कम होने से ज्यादा ब्रिक्री नहीं हो पा रही है, लेकिन दुकानों पर लोगों के पहुंचने से राहत है।
यह भी पढ़े : कम हुए सोना चांदी के दाम, जानिए क्या रहा 24 कैरेट ज्वैलरी का भाव

सोना खरीदतें समय इन बातों का रखें ध्यान (Keep these things in mind while buying gold)
सोना या उससे बनी ज्वैलरी खरीदते समय अगर कुछ बातों पर ध्यान रखा जाए तो कभी भी धोखा नहीं खाया जा सकता है। बता दे कि असली सोने के जेवर को पहचानना बहुत बारीकी काम होता है। खासकर जेवर किस कैरेट (Carats) का है यह तो सराफ ही बता सकता है और उस पर भरोसा भी करना लाजिमी है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सोने के गहनों पर हॉलमार्किग (Hallmarking on gold jewelery) का निशान जरूर देखें। इससे सोने व उससे बने जेवर की खरीदारी ज्याबदा सही तरीके से हो सकेगी।
जेवर पर बने हॉलमार्किंग निशान (hallmarking mark) से उसकी शुद्धता का पता चल सकेगा। क्योंरकि यह हॉलमार्क सरकार द्वारा गांरटी के तौर पर निशान लगाया जाता है। सोने की खरीदारी करते हैं, तो सोना 22 या 18 कैरेट का ही लेना चाहिए क्योंीकि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और वह इतना मुलायम होता हे कि उसके गहने नहीं बन पाते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो