scriptGold Rate Today : मंगलवार को सोने ने बिखेरी चमक, ये है सराफा बाजार भाव | Gold Price Today in Meerut | Patrika News
मेरठ

Gold Rate Today : मंगलवार को सोने ने बिखेरी चमक, ये है सराफा बाजार भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut मेरठ सराफा बाजार में आज फिर सोने के दाम में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज मेरठ सराफा बाजार में कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना 60 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गया। यानी 24 कैरेट सोने की कीमत मेरठ सराफा बाजार में 49,360 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। इससे पहले सोमवार को सोने के भाव में 270 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

मेरठSep 27, 2022 / 10:43 am

Kamta Tripathi

Gold Rate Today : मंगलवार को सराफा बाजार में सोना चमका, ये है आज का भाव

Gold Rate Today : मंगलवार को सराफा बाजार में सोना चमका, ये है आज का भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज मंगलवार को सोने की चमक बढ़ गई। आज सोना 60 रुपये प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया। जिसके बाद सोने का भाव मेरठ में 49,360 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। बता दें कि इससे पहले सप्ताह के शुरूआती दिन सराफा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट सोना 270 रुपये सस्ता हुआ था। सोमवार को सोने की कीमत 49,300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई थी। इस समय सोने के दाम में अस्थिरता का दौर चल रहा था।
पिछले सप्ताह सोने के कीमतों की बात करें तो मेरठ सराफा बाजार में इसके भाव काफी गिर गए थे। पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 17 सिंतबर से लेकर 23 सितंबर के बीच सोना की कीमत जहां 790 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ी। वहीं इसके दाम में 700 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई थी। यानी पिछले सप्ताह देखा जाए तो सोने की कीमत में महज 90 रुपये की औसत वृद्धि दर्ज की गई थी। सोने के बाजारी भाव पर नजर डाले तो 23 सितंबर 2022 को सोने की कीमत में 590 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसकी कीमत 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई थी।
जबकि 22 सितंबर 2022 सोने के दाम में 590 रुपये प्रति दस ग्रामी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोने का भाव एक बार फिर से 50 हजार के ऊपर पहुंच गया था। 22 सितंबर को सोना 50,150 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। 21 सितंबर 2022 को सोने की कीमत में 200 की कमी आई थी। इस दिन मेरठ के सराफा बाजार में सोने की कीमत 49,560 प्रति दस ग्राम रही थी। वहीं 20 सितंबर 2022 को भी 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम में 80 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसके दाम 49,360 प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए थे।

Home / Meerut / Gold Rate Today : मंगलवार को सोने ने बिखेरी चमक, ये है सराफा बाजार भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो