scriptGold Rate Today : धनतेरस से पहले बढ़ी सोने की डिमांड, जानें आज के भाव | gold rate today in meerut | Patrika News
मेरठ

Gold Rate Today : धनतेरस से पहले बढ़ी सोने की डिमांड, जानें आज के भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : त्योहारों के मद्देनजर एशिया की सबसे बड़ी जेवर मंडी में बूम आया है। जिसके चलते जेवर के कारीगरों के पास काफी आर्डर आ रहे हैं। धनतेरस और दीपावली पर कारीगरों के पास जबरदस्त डिमांड है। जिन्हें पूरा करने में कारीगरों को दिन-रात काम करना पड़ रहा है।

मेरठOct 16, 2021 / 10:45 am

lokesh verma

मेरठ. Gold Rate Gold Price Today in Meerut : शहर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोना आज भी 49050 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला है। जबकि चांदी के दाम भी 64380 पर ही रहे। आज सोना और चांदी के दामों में स्थिरता के कारण बाजार में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं देखी गई। व्यापारियों का कहना है कि अभी सोना और चांदी के दामों में तेजी का रुख बना रहेगा। यह दीपावली तक रहेगा।
बता दें कि इस समय एशिया की सबसे बड़ी स्वर्ण मंडी मेरठ में जेवर के आर्डर में बूम आया है। मेरठ में दिल्ली और आसपास के जिलों से स्वर्ण आभूषण व्यापारी जेवर बनवाने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। जिसके चलते जेवर बनाने वाले कारीगरों के पास काफी ऑर्डर आ चुके हैं। धनतेरस और दीपावली पर कारीगरों के पास आए जबरदस्त ऑर्डर को पूरा करने में उनको दिन-रात काम करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत में आया उछाल, जानिए आज के भाव

दीपावली और धनतेरस के मौके पर त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद भी मेरठ सर्राफा बाजार में सोने की कीमत कोई इजाफा नहीं हुआ है। मेरठ सर्राफ एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को सोना 49050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत में भी कोई तेजी नहीं देखी गई। चांदी आज 64380 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 64380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दीपावली से पहले धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी सहित अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है।
सोने की कीमतों में स्थिरता नहीं

मेरठ सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंताओं के बढ़ने से सोने की कीमतों में स्थिरता नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि बाजार में बहुत अधिक डर है, क्योंकि अमेरिका बहुमूल्य धातुओं की लिवाली बढ़ गई है।

Home / Meerut / Gold Rate Today : धनतेरस से पहले बढ़ी सोने की डिमांड, जानें आज के भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो