scriptHeavy rain alert : दो दिन भारी बारिश के आसार, 24 घंटे की बरसात से जनजीवन बेहाल | Heavy rain alert for two days in NCR including Meerut | Patrika News
मेरठ

Heavy rain alert : दो दिन भारी बारिश के आसार, 24 घंटे की बरसात से जनजीवन बेहाल

Heavy rain alert पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से पूरा पश्चिमी उप्र बेहाल हो गया है। बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं गन्ना और धान के अलावा सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। आज भी मौसम विभाग ने मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर के अलावा अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।

मेरठSep 24, 2022 / 08:41 am

Kamta Tripathi

Heavy rain alert : दो दिन भारी बारिश के आसार, 24 घंटे की बरसात से पश्चिमी उप्र बेहाल

Heavy rain alert : दो दिन भारी बारिश के आसार, 24 घंटे की बरसात से पश्चिमी उप्र बेहाल

Heavy rain alert प्रदेश के टॉप टेन महानगरों में शुमार मेरठ का बारिश ने बुरा हाल कर दिया। 24 घंटे की बारिश ने निगम और एमडीए की पोल खोलकर रख दी। जगह-जगह सड़कों पर गडढे और जलभराव से समान्य जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। 24 घंटे की बारिश में महानगर का बुरा हाल हो गया। इसके लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो बनाए। ये हाल सिर्फ मेरठ का ही नहीं गाजियाबाद और नोएडा का भी रहा। पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में इस तरह के दृश्य दिखाई दिए। 24 घंटे की बारिश में ही सड़कें तालाब बन गईं। मेरठ और एनसीआर के जिलों के बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। 24 घंटे में हुई बारिश ने शहरों की व्यवस्था की कलई खोल दी।
सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं अधिकांश जिलों में बारिश के चलते आज शनिवार को जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 8 तक की स्कूलों में छुट्टी के निर्देश जारी किए। मेरठ और आसपास के जिलों में आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार पूरे दिन जारी रही। बारिश का पानी सरकारी दफ्तरों, कालोनियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। शहर के चौराहों, गलियों और सड़कों पर वाहन चालकों और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। बारिश की अधिकता के चलते लोग घरों और दफ्तरों में कैद होकर रह गए।

यह भी पढ़ें

School Rain Holiday Meerut : दो दिन बंद रहेंगे इन जिलों के स्कूल, मेरठ सहित NCR में भारी बारिश का अलर्ट

हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम हल्का ठंडा हो गया। बीते 24 घंटे में मेरठ में 78 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई। वहीं आज भी बारिश के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उप्र और एनसीआर में आज भी बारिश के हालात बने हुए हैं। बारिश के चलते कई जगहों पर वाहन भी पानी में फंस गए। बारिश से सबसे अधिक हालात एनसीआर में खराब हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज दिन में तेज बारिश हो सकती है। कल रविवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। उप्र से लेकर उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Home / Meerut / Heavy rain alert : दो दिन भारी बारिश के आसार, 24 घंटे की बरसात से जनजीवन बेहाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो