scriptशक की बुनियाद पर बेरहम शौहर ने पत्नी ढाए जुल्म,मामला जान हो जाएंगे हैरान | Husband beat up wife on the basis of suspicion | Patrika News
मेरठ

शक की बुनियाद पर बेरहम शौहर ने पत्नी ढाए जुल्म,मामला जान हो जाएंगे हैरान

गंभीर हालत में महिला मेरठ रेफर

मेरठSep 16, 2021 / 06:59 pm

lokesh verma

1607.jpg
मेरठ। जनपद में शक की बुनियाद पर अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं से हत्या या फिर हमलों की खबर सुनने को मिल ही जाती है। ऐसा ही कुछ जनपद मेरठ की तहसील मवाना से सुनने को मिल रहा है, जहां पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर दिया।
ये है पूरा मामला :
बता दें कि मेरठ जिले की मवाना तहसील के तिहाई मोहल्ला में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला तिहाई निवासी गुलजार किराए के मकान में रहता है। बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिस पर पति गुलजार ने पत्नी सुहाना की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की हालत को बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। इसके साथ ही विवाद का कारण अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। बताया गया गुलजार को अपनी पत्नी पर शक है कि उसके किसी और व्यक्ति से संबंध है। इसी वजह से उसने अपनी पर हमला किया है।
आरोपी पति गिरफ्तार :
वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिस कारण यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति पुलिस हिरासत में है।

Home / Meerut / शक की बुनियाद पर बेरहम शौहर ने पत्नी ढाए जुल्म,मामला जान हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो