गाजियाबाद जनपद से मेरठ में आकर ई-रिक्शाओं की सवारियों को चूना लगाने वाले गिरोह की दो 'लेडी डाॅन' शुक्रवार को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ ली। हालांकि उनकी एक साथी मौके से फरार होने में सफल रही। सिविल लाइन पुलिस आरोपी महिलाआें से पूछताछ में जुटी है। दरअसल, पूठा निवासी संतो अपनी पुत्री कुंती और रिश्तेदार गजराज व दो बच्चों के साथ लोकप्रिय हाॅस्पिटल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने आई थीं। बस से उतरकर सभी लोग रोहटा अड्डे से ई रिक्शा में सवार हुए। बताया जाता है कि रास्ते में तीन महिलाएं भी ई-रिक्शा में सवार हुईं।