डेढ़ बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।
केंद्र में प्रवेश से पहले हर परीक्षार्थी को एनटीए की तरफ से नया मास्क दिया गया। पहनकर ही अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी हालांकि अभ्यार्थियों को ग्लब्स पहनकर आने और परीक्षा देने की छूट थी। परीक्षक भी ग्लब्स पहनकर ड्यूटी देते नजर आए। परीक्षार्थियों को पैन कक्षा में ही दिया गया। केंद्रों के गेट तक सिर्फ परीक्षार्थी को ही आने की इजाजत रही। उनके परिजनों को गेट से 200 से 100 मीटर दूर रखा गया। केंद्र में जूते पहनकर प्रवेश नहीं मिला। सैंडल और हवाई चप्पल पहनकर और लड़कों को हाफ टी-शर्ट या शर्ट, लड़कियों को हाफ स्लीव्स कुर्ती या टॉप के साथ ट्राउजर, लेगिंग्स, लोअर, प्लाजो, सलवार पहनकर आने पर ही प्रवेश दिया गया।