यज्ञ शुभारंभ के दौरान ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे व दर्जनों घोड़ों के साथ हजारों की संख्या में महानगरवासी शामिल होंगे। वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की प्रक्रिया करवाई जाएगी। काशी से 251 विद्धान पंडितों को बुलाया गया है। महायज्ञ एवं भगवान सूर्य की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन करवा रही मां निलिमानंदमयी ने कहा कि इस महायज्ञ में भाग लेने मात्र से कई जन्मों के बंधनों से आदमी पाप मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी जीवों में मनुष्य सर्वश्रेष्ठ है।