scriptपश्चिमी यूपी के पांच जिलों में आज से गंगा जल की सप्लाई बंद, सभी हैरान | Meerut Haridwar Western UP 5 districts Today Ganges water supply off | Patrika News
मेरठ

पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में आज से गंगा जल की सप्लाई बंद, सभी हैरान

– नगर निगम का कहना है कि, जनता को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा

मेरठOct 15, 2021 / 08:29 am

Sanjay Kumar Srivastava

पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में आज से गंगा जल की सप्लाई बंद

पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में आज से गंगा जल की सप्लाई बंद

मेरठ. पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में आज शुक्रवार आधी रात से गंगा जल की सप्लाई बंद हो जाएगी। वजह साफ है हर साल की तरह इस वर्ष भी गंगा नहर की सफाई की जाएगी। जिस वजह से हरिद्वार से सप्लाई होने वाले गंगा जल को बंद कर दिया जाएगा। पश्चिम यूपी के पांच बड़े जिले मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर में गंगा जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। पर जनता परेशान न हो इसलिए पानी की सप्लाई नगर निगम के ट्यूबवेल से की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि, जनता को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दीपावली की मध्यरात्रि तक रहेगी बंदी :- बारिश के बाद हर साल गंग नहर में गाद की सफाई की जाती है। हर साल 15 अक्टूबर से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इस वर्ष विजयादशमी की मध्यरात्रि से दीपावली की मध्यरात्रि तक बंदी का आदेश है।
इस नम्बर दर्ज कराए शिकायत :- गंग नहर मेरठ मंडल और अनूपशहर शाखा के अधिशासी अभियंताओं ने बताया कि सिल्ट सफाई कार्य के लिए शुक्रवार आधी रात से गंगा जल की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। शासन के आदेश के तहत सूचना जारी की गई है। अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह 2972867 के फोन नंबर 0121-2664976 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
सभी ट्यूबवेल होगी जल आपूर्ति :- नगर निगम जीएम जल कुमार गौरव ने बताया कि, शुक्रवार रात से ही सभी ट्यूबवेल को चालू कर दिया जाएगा, ताकि विजयादशमी की आधी रात से कोई दिक्कत न हो. नगर निगम के सभी 157 ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाएगी और नगर निगम प्रशासन पानी की कमी को पूरा करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों को भी तैयार रखेगा।

Home / Meerut / पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में आज से गंगा जल की सप्लाई बंद, सभी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो