scriptमेरठ में बड़ा हादसा : जुमे की नमाज के बाद मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल | Mosque wall collapsed in meerut and many people were buried | Patrika News
मेरठ

मेरठ में बड़ा हादसा : जुमे की नमाज के बाद मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Mosque wall collapsed in meerut : मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मस्जिद की दीवार गिरने से दर्जनों लोग मलबे में दबे, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।

मेरठJul 23, 2021 / 04:22 pm

lokesh verma

meerut_1.jpg
मेरठ. Mosque wall collapsed in meerut : जुमे की नमाज के बाद मेरठ शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी बीच भरभराकर मस्जिद की दीवार गिर गई और दर्जनभर लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लाेगों ने खुद राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मस्जिद की दीवार गिरने से दर्जनों लोग दब गए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अहमदनगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे। तभी तेज बारिश आने के चलते कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें दर्जनों लोग दब गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह भीड़ ने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। बताया गया कि दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मरने वालों का नाम पता नहीं चल सका है।

Home / Meerut / मेरठ में बड़ा हादसा : जुमे की नमाज के बाद मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो